अंबिकापुर

Chhattisgarh के इस जिले में हर साल लोग करते हैं 23 करोड़ रुपए का धूम्रपान

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की रिपोर्ट में खुलासा, कोरिया में 30 हजार पुरुष करते हैं धूम्रपान, 70 फीसदी की मध्यम आयु में मौत
2 min read
smoking
smoking

बैकुंठपुर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सर्वे सहित विभिन्न स्रोत से जुटाए आंकड़े में कोरिया में बीड़ी-सिगरेट सहित धूम्रपान पर हर साल 23 करोड़ खर्च होने और धूम्रपान पर रोक नहीं लगाने पर 15 हजार पुरुषों की मौत होने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा धुम्रपान करने वाले 30 हजार पुरुष चिह्ति किए गए हैं और 70 फीसदी पुरुष की मध्यम आयु में मौत होने का जिक्र किया गया है।


जिला स्वास्थ्य समिति कोरिया ने एक पंपलेट छपवाया है। जिसमें धुम्रपान करने वाले पुरुषों के आंकड़े बताए गए हैं। रिपोर्ट में बीड़ी पीने वाले पुरुष की उम्र 6 साल और सिगरेट पीने वाले पुरुष की उम्र 10 साल घटने की बात कही गई है।

वहीं धुम्रपान से ट्यूबरकुलोसिस, कैंसर, फेफड़ा रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक सहित अन्य रोग से ग्रसित होने का जिक्र किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सर्वे रिपोर्ट में 117000 पुरुष में 30 हजार धूम्रपान करने का खुलासा किया है। वहीं धुम्रपान नहीं छोडऩे पर 15 हजार पुरुषों की मौत होने की चेतावनी दी गई है।


दफ्तरों में सिर्फ पंपलेट्स चस्पा कर खानापूर्ति
राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग के एक-एक अफसर को रायपुर में धुम्रपान पर रोक लगाने विशेष प्रशिक्षण दिया था और जिले में धूम्रपान निषेध पर कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशिक्षण के बाद अफसर कार्यक्रम व स्थानीय नागरिकों को जागरूक करना भूल गए हैं और मामला डण्डे बस्ते में चला गया है।

विशेष कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने के बाद कुद चुनिंदा सरकारी दफ्तर में सिर्फ पंपलेट चस्पा कर खानापूर्ति की गई थी। जिसमें धुम्रपान रहित क्षेत्र घोषित नियम का उल्लंघन करने पर 200 रुपए जुर्माना वसूलने का जिक्र किया गया है। वहीं स्थानीय सूत्रों का कहना है कि कोरिया में धुम्रपान पर रोक लगाने व जागरूक करने आज तक कोई भी कार्यक्रम नहीं चलाया गया है।


तम्बाकू से 11 हजार परिवार गरीब
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अपने सर्वे रिपोर्ट में जान 2011, झा 2012 के आंकड़े का जिक्रकर कहा है कि कोरिया में तम्बाकू के प्रयाग से 11 हजार परिवार गरीबी में चले जाते हैं। क्योंकि कोरिया में हर साल तम्बाकू सहित अन्य उत्पाद पर 23 करोड़ खर्च होता है। जिससे कोरिया के अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान होता है।


धूम्रपान छोडऩे के फायदे
1. 2 सप्ताह के भीतर हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है और फेफड़े अच्छे ढंग से कार्य करता है।
2. साल के भीतर अचानक होने वाले हार्ट अटैक का जोखिम आधा होता है।
3. 40 साल की आयु तक बीड़ी-सिगरेट छोडऩे से निरंतर धूम्रपान के सभी जोखिम से बच सकते हैं।
4. 50 साल की आयुक तक बीड़ी-सिगरेट छोडऩे पर धुम्रपान के अन्य खतरे से बचा जा सकता है।


धूम्रपान निषेध पर यह कार्यक्रम निर्धारित
1. धूम्रपान को छोडऩे के लिए प्रोत्साहित करने वाले सार्वजनिक भाषण दिया जाए।
2. तंबाकू नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।
3. जिले में तंबाकू रोक केंद्र स्थापित किया जाए।
4. सार्वजनिक स्थलों में धुम्रपार पर रोक लगाया जाए।
5. बिना चेतावनी लेबल वाले तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाया जाए।


यह है धूम्रपान से मौत के आंकड़े (प्रतिशत)
1. ट्यूबरकुलोसिस 38
2. कैंसर 32
3. फेफड़ा रोग 31
4. हार्ट अटैक-स्ट्रोक 20
5.अन्य बीमारी 23


विभिन्न स्रोत से जुटाए गए हैं आंकड़े
धूम्रपान से होने वाले आर्थिक नुकसान व मौत का विभिन्न स्रोत से आंकड़े जुटाए गए हैं। कार्यक्रम चलाने के लिए राज्य स्तर पर कुछ साल पहले विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के नियम, दंड सहित अन्य कार्रवाई की जानकारी दी गई है।
डॉ जीडी बघेल, नोडल अधिकारी धूम्रपान निषेध कार्यक्रम कोरिया


सर्वे रिपोर्ट के स्रोत
1. जीएटीएस 2010
2. एसएफएमएस 1998
3. ओएनएस 2008
4. एनएचआईएस 2008

Published on:
21 Dec 2017 02:27 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी