
अनुपम राजीव राजवैद्य@रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का जोकापाट आज जगमगा उठा। आदिवासी बहुल जिले के इस पहाड़ी गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची। जोकापाट गांव के बिजली से रौशन होने की खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी पहुंची तो वे भावुक हो उठे और उन्होंने ट्वीट कर प्रसन्नता जाहिर की।
प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने ट््वीट करते हुए कहा कि 'इस प्रकार के समाचारों से मुझे अत्यधिक खुशी होती है और मैं बहुत भावुक हो जाता हूं।Ó मोदी ने अपने ट््वीटर संदेश में लिखा कि 'मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि इस गांव में कई लोगों का जीवन रौशन हुआ है।Ó प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दूरदराज गांवों तक बिजली की रौशनी पहुंचाने के लिए रमन सिंह सरकार के प्रयासों की तारीफ की है।
सीएम रमन सिंह ने लगाई थी चौपाल
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोकसुराज अभियान के दौरान 7 अप्रैल को जोकापाट का अचानक दौरा किया था। उन्होंने यहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली थी। पहाडिय़ों पर बसे ग्राम जोकापाट में राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा से बिजली की समुचित व्यवस्था की है। गांव के सरपंच सहित वहां के ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की व्यवस्था होने पर सभी काफी खुश हैं। अब हमारे बच्चे आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं और जीवन में तरक्की कर सकते हैं।
बिजली तिहार मनाया छत्तीसगढ़ सरकार ने
सीएम डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने गांवों और घरों को रौशन करने के लिए जो अभियान चलाया है, उसे लगातार कामयाबी मिल रही है। इस अभियान के तहत 12 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ में बिजली तिहार भी मनाया गया। इसमें एक दिन में एक साथ 36 विद्युत उपकेन्द्रों का विभिन्न जिलों में लोकार्पण करते हुए एक नया इतिहास भी रचा गया। छत्तीसगढ़ वर्ष 2008 से लगातार देश का पहला विद्युत कटौती मुक्त राज्य बना हुआ है।
98.67 फीसदी विद्युतीकरण राज्य में
छत्तीसगढ़ में 98.67 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) के तहत अगले छह महीने के भीतर मई 2018 तक छत्तीसगढ़ के सभी लगभग सात लाख विद्युत विहीन घरों में बिजली पहुंचाने और शत-प्रतिशत मजरा-टोलों के विद्युतीकरण का लक्ष्य घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के १४ वर्षों में बिजली की प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक खपत 525 यूनिट से बढ़कर 1724 यूनिट हो गई है।
Published on:
17 Dec 2017 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
