अंबिकापुर

हाथियों के डर से आग जलाकर सोया था परिवार, मासूम बेटी के साथ हो गया रूह कंपाने वाला हादसा

4 माह की मासूम बेटी लुढक कर चली गई जलती आग में, बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती
2 min read
Fire
Fire

अंबिकापुर. रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में पिछले ४ दिन से हाथियों ने आतंक मचा रखा है। हाथियों के डर से लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। बीते शुक्रवार की रात एक पहाड़ी कोरवा पत्नी व बच्चों के साथ हाथियों के डर से कमरे के बाहर परछी में आग जलाकर सोया था। इसी दौरान पहाड़ी कोरवा की चार माह की बच्ची आग की चपेट में आ गई।

बच्ची के चिल्लाने पर मां की नींद खुली और उसने मासूम को तुरंत उठाया, लेकिन तब तक वह काफी झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए निजी वाहन से मैनपाट के कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनगरा कुसलडेरा में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। हाथियों के डर से ग्रामीण लगातार रतजगा कर जान-माल की रक्षा कर रहे हैं। इस क्षेत्र में अधिकांश लोग पहाड़ी कोरवा हैं। शुक्रवार की रात मोहन पहाड़ी कोरवा पत्नी, चार माह की बच्ची असमती व अन्य बच्चों के साथ हाथियों के डर से कमरे के बाहर परछी में आग जलाकर सो रहा था।

रात करीब 12 बजे बच्ची असमती नींद में ही आग के पास चली गई और चपेट में आकर झुलस गई। बच्ची रोने की आवाज सुनकर उसकी मां की नींद खुल गई और उसने तत्काल बेटी को गोद में उठा लिया।

परिजन ने गंभीर हालत में बालिका को निजी वाहन से कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

Published on:
25 Feb 2018 07:33 pm
Also Read
View All
Ambikapur Murder Case: तलाक का केस वापस नहीं लेने पर कराई ससुर की हत्या, 5 लाख में बुलाए थे 2 शूटर, दामाद समेत 3 गिरफ्तार

Congress President Deepak Baij बोले- यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं, तेल-घी तो महंगा है

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

मैं CM साय से बहस के लिए तैयार हूं, सरगुजा में कोल माइंस की मंजूरी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान

Surguja Dog Bite: युवक को कुत्ते ने काटा तो कर दी बड़ी गलती, ढाई महीने बाद हाथ में उठा दर्द और हो गई मौत