अंबिकापुर

Farmer murder: 2 दिन से लापता किसान की खेत में मिली लाश, शरीर पर चोट के थे निशान, परिजन बोले- हत्या की गई

Farmer murder: खेत से अचानक हो गया था लापता, परिजन ने 2 दिन तक की खोजबीन लेकिन नहीं चला पता, तीसरे दिन उसी स्थान पर मिली लाश
2 min read
Farmer murder
Farmer dead body (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खाराकोना बरगीडीह में 2 दिन से लापता एक किसान का शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला। उसके सिर, गले और पीठ पर गहरे चोट के निशान (Farmer murder) पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाराकोना निवासी भदवा तिर्की (48 वर्ष) 25 अगस्त की सुबह खेत में काम करने के लिए फावड़ा लेकर घर से निकला था। उस दिन पत्नी भी साथ गई थी, लेकिन वह लौट आई थी। जब दिनभर भदवा तिर्की (Farmer murder) वापस न आया तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की।

Farmer relatives (Photo- Patrika)

उसी दिन उसकी पत्नी जब खेत पहुंची तो मेड़ पर फावड़ा पड़ा मिला, लेकिन भदवा का कोई पता नहीं चला। परिजन दो दिनों तक उसकी लगातार खोजबीन करते रहे। बुधवार सुबह भदवा (Farmer murder) के छोटे भाई को खेत में उसका शव पड़ा मिला, जो घर से करीब 300 मीटर दूर था।

Farmer murder: हत्या की जता रहे आशंका

घटना (Farmer murder) की सूचना मिलने पर लुण्ड्रा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उसके सिर, गले और पीठ पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। इस पर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
27 Aug 2025 08:44 pm
Published on:
27 Aug 2025 08:44 pm
Also Read
View All
Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे समेत 9 के खिलाफ एफआईआर, व्यवसायी को हत्या की दी थी धमकी

Birla Open Mind School अंबिकापुर की शिक्षिका ने 8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई गाली, कहा- पैरेंट्स के सिग्नेचर कराकर लाना

Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया