अंबिकापुर

Ambikapur News: धान बिक्री करने में किसानों को बिचौलियों से मिली मुक्ति, घर बैठे मोबाइल से ही हो जा रहा काम

Paddy procurement: ऑनलाइन टोकन और बारदाने मिलने से किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान, किसान बिपिन राजवाड़े ने इस साल धान बेचने का बताया अनुभव
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 4:26 PM IST
Paddy procurement centre Sukhari
Ambikapur news, खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचा किसान (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। पूर्व में धान की बिक्री करने किसानों को बिचौलियों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय (Paddy procurement Centre) के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मोबाइल पर वे खुद ‘तुंहर टोकन ऐप’ से जहां ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं, वहीं उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता और निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बिक्री से उन्हें राहत मिल रही है। बिचौलियों से किसानों को मुक्ति मिल गई है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुखरी स्थित धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान बिपिन राजवाड़े ने इस साल का अपना अनुभव बताया।

ग्राम पंचायत सपना के किसान बिपिन राजवाड़े अपने पिता फूलसाय राजवाड़े के नाम से धान बिक्री करने सुखरी उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान विक्रय के लिए उन्होंने अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन टोकन (Online Token) काट लिया था। इससे उन्हें टोकन प्राप्त करने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ा। उपार्जन केंद्र में बारदाने की भी अच्छी व्यवस्था है और धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

किसान ने बताया कि शासन की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। वर्तमान में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बिचौलियों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब सीधे सहकारी समिति में धान विक्रय कर रहे हैं। इससे किसानों को बिचौलियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान हुई है।

Surguja Farmers: 10 ग्राम पंचायतों के किसानों को मिल रही सुविधा

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुखरी में करीब 979 किसानों का पंजीयन (Registered farmers) है। समिति के माध्यम से क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के किसानों को धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें सुखरी, कलापारा, रनपुर खुर्द, रनपुर कला, बांकीपुर, बकिरमा, कोलडीहा, धनगवां, सपना एवं फतेहपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के किसान समिति के माध्यम से अपनी उपज का विक्रय कर शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं।

Updated on:
25 Nov 2026, 4:26 PM IST
Published on: