अंबिकापुर

बेटी की शादी से पहले पिता ने दोस्त के साथ मिलकर ब्वायफ्रेंड के साथ किया ये

बेटे के गायब होने की खबर सुनकर मां ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट, युवक को लेकर पहुंची युवती की मां, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

2 min read
Accused in police custody

अंबिकापुर. 18 मई को एक युवक प्रेम विवाह करने के लिए अपनी प्रेमिका को घर लाया था, लेकिन युवती का पिता इसके लिए तैयार नहीं था। युवती का पिता अपने दोस्त के साथ युवक के घर 24 मई की रात पहुंच गया। इसके बाद उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ कटनी ले गया।

इधर युवक की मां ने बेटे के अपहरण की नामजद शिकायत मणिपुर चौकी में की थी। शिकायत पर पुलिस ने एमपी के कटनी जिले के ग्राम कैमोर से युवती के पिता व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती की मां पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़के को लेकर अंबिकापुर पहुंच गई थी।

ये भी पढ़ें

नाबालिग बेटी के पेट में उठा दर्द, डॉक्टर की रिपोर्ट सुनकर मां-बाप रह गए सन्न


शहर से लगे रामपुर निवासी 21 वर्षीय महेन्द्र उर्फ पुष्पराज महंत रायगढ़ में एक निजी कम्पनी में काम करता है। वहीं एमपी के कैमोर निवासी 20 वर्षीय जागृति सिंह नामक एक युवती भी काम करती है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। विवाह करने के लिए जागृति को लेकर महेन्द्र 18 मई को अंबिकापुर आ गया।

उसने अपने माता-पिता को आपस में विवाह करने की बात कही, जिसपर उन्होंने सहमति दे दी। इसकी जानकारी लड़की के पिता को भी देने की बात कही। मोबाइल पर कटनी निवासी जागृति के पिता महेन्द्र सिंह को इसकी जानकारी दी गई। महेन्द्र सिंह अंबिकापुर पहुंचा और अपनी पुत्री को वापस चलने कहा।

इस बात को लेकर दोनों पक्ष में जमकर विवाद हो गया। इसके बाद शिकायत पर युवती को नारी निकेतन में रखा गया। २४ मई को महेन्द्र सिंह चारपहिया वाहन लेकर लड़के के घर पहुंचा। इस दौरान वह अपनी पुत्री को ले जाने की बात करने लगा लेकिन जागृति ने जाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर वह महेन्द्र उर्फ पुष्पराज को स्कार्पियो में उठाकर ले गया था।


युवक को लेकर पहुंची युवती की मां
25 मई की सुबह पुष्पराज की मां कुन्ती बाई ने मणिपुर चौकी में अपने बेटे को अपहरण कर ले जाने का नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ 364 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान कटनी जिला निवासी ग्राम कैमोर पहुंची। इससे पूर्व युवती की मां लड़के को लेकर अंबिकापुर पहुंच गई। वहीं पुलिस ने युवती के पिता महेंद्र सिंह व उसके दोस्त संजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

सिलेंडर में लगी आग ने चपेट में लिया घर, बहू भाग निकली पर जिंदा जल गया ससुर

Published on:
27 May 2018 10:01 pm
Also Read
View All
CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Unveils Martyr statue: Video: सीएम से पहले युकां जिलाध्यक्ष ने कर दिया शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण, कमिश्नर बोले- होगी कार्रवाई

Road accident: एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की रस्सी में फंसकर बाइक सवार CISF जवान की मौत, छुट्टी लेकर जा रहा था घर