अंबिकापुर

फेसबुक गर्लफ्रेंड ने युवक को मिलने बुलाया और 70 हजार लेकर हो गई फरार, मैसेज में लिखा- इतने में मेरा काम हो जाएगा

Facebook girlfriend: युवक को नाश्ता लाने भेजकर युवती ने उसके बैग से निकाल लिए रुपए, मोबाइल पर मैसेज में लिखा- मैं तुम्हारे पूरे पैसे लेकर जा रही हूं, इतने में मेरा काम हो जाएगा, 3 दिन बाद तुमसे बात करूंगी
2 min read
fb_1.jpg

अंबिकापुर. Facebook girlfriend: फेसबुक से युवती से दोस्ती करना युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने युवक को मिलने के लिए अंबिकापुर बुलाया था। युवक बिना कुछ सोचे समझे बाइक से बतौली से अंबिकापुर आ गया। युवक ने अपने बैग में ग्राहक सेवा केन्द्र के 70 हजार रुपए रखे थे। रविवार की सुबह युवती ने युवक को नाश्ता लाने के लिए भेजा। युवक ने युवती पर भरोसा कर बैग उसके पास ही छोड़ दिया था। इसी बीच युवती ने बैग से ७० हजार रुपए निकाल लिए और वहां से फरार हो गई। युवक जब लौटकर आया तो बैग में रुपए न देख उसके होश उड़ गए। इसी बीच युवती का मैसेज उसके मोबाइल पर आया। उसमें लिखा था कि मैं तुम्हारे पूरे पैसे लेकर जा रही हूं....। मैसेज देख युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरगुजा जिले के बतौली निवासी बरथोलोमिस तिर्की पिता घसिया तिर्की बतौली स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में काम करता है। करीब एक माह पूर्व उसकी जशपुर निवासी स्वाति लकड़ा से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। दोनों अक्सर फेसबुक पर चैट करते थे। इसी बीच युवती ने शनिवार को युवक को मिलने के लिए अंबिकापुर बुलाया।

युवक ग्राहक सेवा केंद्र में जमा ग्राहकों के लगभग 70 हजार लेकर युवती से मिलने बाइक से सीधे अंबिकापुर आ गया। इसके बाद युवक उसे नवागढ़ स्थित रिश्तेदार के यहां लेकर चला गया।

रात में दोनों रिश्तेदार के घर रुके। रविवार की सुबह युवक नाश्ता लेने गया था। इसी बीच युवती ने उसके बैग में रखें 70 हजार रुपए निकाल लिए और वहां से फरार हो गई।


मैसेज में लिखा, इतने में मेरा काम हो जाएगा
इधर जब युवक नाश्ता लेकर लौटा तो युवती घर में नहीं थी। कुछ देर बाद ही युवक के मोबाइल पर युवती का मैसेज आया। उसमें युवती नेे लिखा था कि ‘मैं तुम्हारे पूरे पैसे लेकर जा रही हूं, इतने में मेरा काम हो जाएगा। 3 दिन बाद बात करूंगी।’ युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
16 Apr 2023 09:09 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन