अंबिकापुर. Bike theft video: शहर से बाइक चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हंै। प्रति दिन शहर के किसी न किसी स्थान से बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार की रात 3 चोरों ने शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक चुरा ली। बाइक चोरी की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। चोरों ने पहले बाइक से पेट्रोल निकाला फिर उसी बाइक को चोरी कर ले गए। वहीं मणिपुर थाना क्षेत्र में ही एक और बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीडि़तों की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।