अंबिकापुर

महिला डॉक्टर बोली- मेरे एसडीओ पति के दूसरी महिला से हैं अवैध संबंध, दहेज के लिए की पिटाई और 2 बार करा दिया गर्भपात

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया अपराध, 10 लाख रुपए लेने के बाद और मांग रहा था 5 लाख
less than 1 minute read
Dowry
Dowry

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताडऩा का जुर्म दर्ज कराया है। चिकित्सक नेे आरोप लगाया है कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है और वह उसके चक्कर में आकर मेरे साथ मारपीट कर प्रताडि़त करता है।

उन्होंने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2014 में मेरे खाने में गर्भपात की दवा मिलाकर खिला दी थी। इससे में मेरा दो बार गर्भपात भी हो चुका है। महिला चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 498 ए, 323 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर, मुक्तिपारा निवासी 36 वर्षीय डॉ. शारदा भगत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं। महिला डॉक्टर थाने में की गई रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2013 में मेरे पति विनोद भगत द्वारा मुझपर दबाव बनाकर कार खरीदवाया गया था, इसका उपयोग वह स्वयं करता है।

इसके साथ ही 10 लाख रुपए अपने माता-पिता के नाम जमीन खरीदने के लिए लिया गया। इसके बावजूद 10 मई 2019 को मेरे पति द्वारा पुन: 5 लाख रुपए की मांग करते हुए मारपीट की गई। मारपीट के बाद उसने घर में रखे मेरे 80 हजार रुपए ले गया।


पीएचई विभाग में पति है एसडीओ
महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में उसका पति धरमजयगढ़ में पीएचई विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ है। रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला डॉक्टर के पति के खिलाफ धारा 498ए व 323 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Published on:
28 May 2019 08:37 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट