25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट

Ambikapur Crime News: अंबिकापुर में ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे की उपद्रवी युवकों ने जानलेवा हमला कर अफसर की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवकों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ कर दिए..
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh news

ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे, क्षतिग्रस्त कार और मणिपुर थाना पुलिस अधिकारी ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: गणेश विसर्जन के दौरान डीएसपी की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां अंबिकापुर में ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे की उपद्रवी युवकों ने जानलेवा हमला कर अफसर की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवकों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ कर दिए। डीएसपी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति को काबू में लिया। मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने 6 युवकों को हिरासत में लिया है। विवाद का कारण साइड देने को लेकर बताया जा रहा है।

Ambikapur Crime News: ट्रेनी डीएसपी बोले- साइड देने की बात को लेकर विवाद

ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे ने अपने साथ हुए वारदात को लेकर पुलिस को जानकारी दी। बताया कि साइड देने के लिए कहा और कुछ युवक भड़क गए। विवाद करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिए। डीजे में नाच रहे करीब दर्जनभर उपद्रवी युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। जैसे तैसे करके अपनी जान बचाई। बता दें कि पुलिस ने मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं कई फरार हो गए।

दरिमा से अंबिकापुर आ रहे थे डीएसपी

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे (ट्रेनी डीएसपी) बीती रात करीब 10 बजे दरिमा से अंबिकापुर आ रहे थे। अंबिकापुर मार्ग में कंठी और जगदीशपुर के बीच DJ के साथ गणेश विसर्जन की झांकी और जुलूस के कारण मार्ग बाधित था। जब डीएसपी ने गाड़ी को साइड देने के लिए कहा तो विसर्जन में शामिल युवक उनसे उलझ गए और बहस करने लगे, इतने में कुछ युवक मारपीट पर उतारू हो गए। उपद्रवियों ने उनकी निजी कार में भी तोड़फोड़ की। कार के शीशे फोड़ दिए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया।

SDOP राकेश बघेल ने दी जानकारी

अंबिकापुर SDOP राकेश बघेल ने बताया कि दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे बीती रात भ्रमण में थे। उन्होंने डीजे के कारण रास्ता ब्लॉक देखा तो गणेश विसर्जन में शामिल युवकों को समझाइश देने की कोशिश की। इस दौरान युवकों ने उनपर हमला कर दिया। SDOP ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग