23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Bee Attack: मधुमक्खियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों पर किया हमला, कंबल से बची जान, महिला की हालत गंभीर

Bee attack on villagers: खेत में उड़द तोडऩे के दौरान हुई घटना, पिता ने मासूम बेटी को गोद में छिपाया, ग्रामीणों ने कंबल ओढ़ाकर बचाई सभी की जान
2 min read
Google source verification
Bee attack on family members

Surguja bee attack, अस्पताल में भर्ती घायल (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवटीकरा में खेत में काम कर रहे व मवेशी चरा रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले (Bee attack in Surguja) में एक ही परिवार की वृद्धा व मासूम बच्ची समेत 4 लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के हमले के बाद बचने के लिए सभी घर की ओर भाग रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कंबल से ढक कर उनकी जान बचा ली।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवटीकरा निवासी अजय यादव उम्र 40 वर्ष अपने बड़े भाई प्रताप यादव 42 वर्ष के साथ मंगलवार की शाम करीब 4 बजे खेत में मवेशी चरा रहा था। जबकि अजय की मां मोहरमनिया उम्र 65 वर्ष व 4 वर्षीय बेटी आरती खेत में उड़द तोड़ रहे थे। उड़द के खेत में मधुमक्खियों (Bee attack news) को छत्ता था।

इसी बीच अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। अजय ने अपनी बेटी को बचाने के लिए उसे गोद में लेकर ढक लिया। इस दौरान मधुमक्खियों ने अजय के पूरे शरीर पर हमला कर दिया। वहीं उसकी मां के शरीर पर भी मधुमक्खियों ने डंक मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

Ambikapur news: गांव वालों ने ओढ़ाया कंबल

मधुमक्खियों से बचने अजय, प्रताप, उसकी मां व बेटी घर की ओर भाग रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही गांव के लोगों ने उन्हें देखा तो घर से तत्काल कंबल ले आए। फिर कंबल से ढक कर अजय उसकी मां व बेटी की जान बचाई। जबकि प्रताप भागते ही अपने घर पहुंचा, तब मधुमक्खियों ने उसका पीछा छोड़ा। मधुमक्खियों के डंक (Bee attack in field) से चारों घायल हो चुके थे। इसके बाद परिजनों द्वारा चारों को इलाज के लिए खम्हरिया अस्पताल ले जाया गया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है इलाज

खम्हरिया अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद चारों को लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Ambikapur) रेफर कर दिया। यहां वृद्धा की स्थिति को गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जबकि दोनों भाइयों का भी इलाज जारी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग