23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja News: प्रशासन ने गैस गोदाम में मारा छापा, 42 भरे सिलेंडरों की टूटी थी सील, 11 में 5-10 किलो तक गैस मिला कम, किया सील

Raid in gas warehouse: सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित सूरज भारत गैस एजेंसी के गोदाम में मारा छापा, 2 दिन पहले ही क्षेत्र के लोगों ने कलेक्टर से की थी मामले की शिकायत
2 min read
Google source verification
Raid in Gas Warehouse Udaypur

Surguja News, गैस गोदाम में जांच करते अधिकारी व सील के रैपर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित सूरज भारत गैस एजेंसी में मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने छापामार (Raid in gas agency) कार्रवाई की। जांच में बड़ी संख्या में गड़बड़ी पाई गई। जांच में 214 खाली सिलेंडरों के बीच 42 भरे हुए सिलेंडर मिले। इन सिलेंडरों की सील टूटी हुई थी। वजन कराने पर इनमें से करीब 11 सिलेंडरों में 5 से 10 किलो तक गैस कम मिली। एजेंसी के स्टॉक में भी अंतर पाया गया। अनियमितता पाए जाने पर टीम ने गोदाम को सील कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पूर्व ही क्षेत्र के लोगों ने गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ शिकायत करते हुए मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी। कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।

उदयपुर क्षेत्र के लोगों ने सूरज भारत गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ अंबिकापुर पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की थी। संचालक के कृत्य से वे परेशान थे। लोगों की पीड़ा को समझते हुए कलेक्टर खाद्य विभाग (Food Department) को जांच के निर्देश दिए थे। इसी बीच मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम गैस गोदाम पहुंची और जांच की। जांच के दौरान 214 खाली सिलेंडरों के बीच 42 भरे हुए सिलेंडर मिले।

इन सिलेंडरों की सील टूटी (Gas cylinders) हुई थी। वहीं कई में गैस भी कम मिले। टीम को इंडेन कंपनी के 32 खाली सिलेंडर भी मिले। दूसरी कंपनी के सिलेंडर गोदाम में रखे जाने को भी जांच में शामिल किया गया है। टीम ने सिलेंडरों के ढक्कन, रैपर और अन्य सामग्री को साक्ष्य के तौर पर जब्त किया है।

जांच के दौरान मौजूद उपभोक्ताओं और शिकायतकर्ताओं ने एजेंसी के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराईं। आरोप लगाया गया कि गैस सिलेंडर के नंबर का मिलान नहीं होने पर दूसरी बार रिफिल देने से मना किया जाता था। गैस उपलब्ध कराने के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगने की शिकायत भी की गई।

Gas Warehouse Seal: शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में पंचनामा

जांच के दौरान ग्राम पंचायत झिरमिटी के सरपंच-पंच, गैस उपभोक्ताओं और शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद गैस गोदाम को सील कर दिया गया। बाद में ग्राम पंचायत भवन उदयपुर में उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए।

एजेंसी संचालक द्वारा अन्य स्थानों पर भी गैस सिलेंडर रखे जाने की सूचना मिलने पर उन स्थानों की जांच की जा रही है। जांच टीम में सहायक खाद्य अधिकारी अंबिकापुर चित्रकांत ध्रुव, खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह, राजन कश्यप, नवीन सिंह, अनिमा भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग