अंबिकापुर

CG News: डिलिवरी के दौरान महिला बंदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में थी जेल में बंद

CG News: पॉक्सो एक्ट के मामले में जिला न्यायालय से उसे 20 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2024 में उसे केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में शिफ्ट कराया गया था। इस दौरान वह गर्भवती थी।
less than 1 minute read
CG News: डिलिवरी के दौरान महिला बंदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में थी जेल में बंद

CG News: प्रसव के दौरान महिला बंदी की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। वह केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में निरूद्ध थी। जानकारी के अनुसार कौशल्या बाई उर्फ सुनीता साहू पति खेमन उम्र 46 वर्ष मनेन्द्रगढ़ के केवट मोहल्ले की रहने वाली थी। 9 सितंबर 2024 को पॉक्सो एक्ट के मामले में जिला न्यायालय से उसे 20 वर्ष की सजा सुनाई गई थी।

इसके बाद अक्टूबर 2024 में उसे केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में शिफ्ट कराया गया था। इस दौरान वह गर्भवती थी। गुरुवार की रात को प्रसव पीड़ा होने पर जेल प्रशासन द्वारा उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां उसकी नॉर्मल डिलिवरी हुई और बच्ची को जन्म दी। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
10 May 2025 03:23 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र