अंबिकापुर

Fire in shop: आधी रात मशाल फेंक कर जनरल स्टोर में लगा दी आग, सारा सामान जलकर खाक

Fire in shop: शहर के अग्रसेन चौक स्थित दुकान में बदमाशों ने लगाई आग, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुकान संचालक को दी सूचना
2 min read
Fire in shop
Set fire from Mashal

अंबिकापुर. शहर के अग्रसेन वार्ड स्थित एक जनरल स्टोर में आगजनी की घटना सामने आई है। आग से दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर (Fire in shop) खाक हो गया। दुकान संचालक ने अज्ञात व्यक्ति पर रोशनदान के से मशाल फेंककर आग लगाने की आशंका व्यक्त की है। आगजनी से उसने 2 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका जताई है।

Shop

शहर के अग्रसेन वार्ड निवासी प्रकाश चंद्र पांडेय की अस्तबल के पास मां सर्वेश्वरी जनरल दुकान है। बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने देखा कि दुकान के अंदर से धुआं (Fire in shop) निकल रहा है। लोगों ने इसकी जानकारी दुकान संचालक को उसके घर जाकर दी।

Fire in shop

सूचना पर दुकान संचालक मौके पर पहुंचा। उसने शटर उठाकर देखा तो दुकान के भीतर सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान संचालक प्रकाश चंद्र पांडेय ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के छज्जे के ऊपर चढक़र रोशन दान से मशाल फेंककर आग (Fire in shop) लगाने की आशंका जताई है।

Fire in shop: 2 लाख के नुकसान का अनुमान

दुकान संचालक का कहना है कि आगजनी में किराने का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। आगजनी से उसे 2 लाख से अधिक का नुकसान (Fire in shop) हुआ है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।

Updated on:
25 Dec 2024 08:33 pm
Published on:
25 Dec 2024 08:33 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका