इसी कड़ी में उदयपुर पुलिस ने मंगलवार की रात बस स्टैंड से 4 नाबालिग लड़कियों व 2 नाबालिग लडक़ों को बरामद किया है। नाबालिग लड़कियां पंडो जनजाति की हैं, जिन्हें काम दिलाने का झांसा देकर बड़े शहर ले जाने की तैयारी थी। मामले में पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।