अंबिकापुर

पहले चुराता था बैल, इस बार की थी बोलेरो की चोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

बौरीपारा से 10 दिन पूर्व एक ही रात हुई दो बोलेरो की चोरी का मामला, एक आरोपी को पुलिस ने बिहार से किया था गिरफ्तार, अभी भी एक फरार
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2018, 2:15 AM IST
Bolero thief arrested
Thief arrested

अंबिकापुर. 10 दिन पूर्व बौरीपारा के एक ही मोहल्ले से चोरी गई दो बोलेरो मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पता चला कि यह बैल चोरी का भी आरोपी है। पांच दिन पूर्व पुलिस ने पहले एक आरोपी को बिहार से चोरी की एक बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी की दूसरी बोलेरो को यूपी के एक व्यक्ति को 50 हजार में बेच दिया है। अब पुलिस खरीदार को तलाश रही है।


गौरतलब है कि 10 दिन पूर्व बौरीपारा के एक ही मोहल्ले पदस्थ प्रधान आरक्षक बौरीपारा रिंग रोड निवासी सत्यनारायण यादव की बोलेरो क्रमांक सीजी 15 सीएल-5880 व इसी मोहल्ले में रहने वाले दुर्गा प्रसाद गुप्ता की बोलेरो क्रमांक सीजी 15 बी 4630 को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। मामले में पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पांच दिन पूर्व पुलिस टीम ने बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम दहिवर में दबिश देकर स्थानीय निवासी २५ वर्षीय बबलू कुमार वर्मा उर्फ चंद्रशेखर प्रसाद पिता शिवशंकर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक बोलेरो क्रमांक सीजी १५ बी ४६३० को बरामद की थी। पूछताछ के दौरान बबलू ने पुलिस को बताया था कि दूसरा आरोपी अंबिकापुर का ही है।

पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर गुरुवार को अंबिकापुर शिकारी रोड निवासी 32 वर्षीय परिषोत्तम पाल उर्फ छोटू बंगाली पिता स्व. शंकर पाल को रामानुजगंज से गिरफ्तार किया है। परिषोत्तम के कहने पर ही बबलू ने घटना को अंजाम दिया था।

दोनों आरोपी वाहन चलाते हुए रामानुजगंज, गढ़वा, औरंगाबाद होते हुए सासाराम पहुंचे थे। वहां बबलू ने यूपी के मिर्चा दिलदारनगर निवासी मोहसिन खान से संपर्क कर बोलेरो क्रमांक सीजी 15 सीएल 5880 को 50 हजार में बेच दिया था। पुलिस दूसरे बोलेरो व खरीदार मोहसिन खान को तलाश कर रही है। वहीं पुलिस ने परिषोत्तम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


बैल चोरी का भी आरोपी रह चुका है परिषोत्तम
शहर के शिकारी रोड निवासी परिषोत्तम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पता चला कि यह बैल चोरी का भी आरोपी है। इसके खिलाफ 2016 में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप