2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलते ट्रक में पीछे से घुस गई बाइक, फिर नाबालिग व युवक के साथ हो गया दिल दहलाने वाला हादसा

सड़क हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही हो गई मौत, बाइक पर सवार युवक जिंदगी-मौत से लड़ रहा जंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Mar 2018, 5:51 PM IST

Accidental bike

Bike accident

राजपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी मुख्य मार्ग एनएच-343 पर ग्राम परसापानी के पास बाइक सवार 2 लोग चलते ट्रक में पीछे से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें : पता चली ये बात तो दौड़ते हुए पहुंचे डीएसपी, कुएं में झांक कर देखा तो खुली रह गईं आंखें- देखें Video


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थानांतर्गत ग्राम जगिमा पटना निवासी 15 वर्षीय किशोर महंगू पिता मोहरा अगरिया व 18 वर्षीय विनोद पिता छंगू अगरिया बुधवार की रात करीब 8 बजे अपने घर से बाइक क्रमांक एमपी 27 ए-0631 से राजपुर की ओर आ रहे थे। वे राजपुर से 7 किलोमीटर पहले ग्राम परसापानी के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान शकंरगढ़ की ओर से राजपुर आ जा रहा लकड़ी लोड ट्रक क्रमांक सीजी 15 जेडी 0274 उनके आगे-आगे चलने लगा। इस पर बाइक सवारों ने अपनी स्पीड बढ़ा दी। इसी बीच अचानक उन्हें रफ्तार कर पता नहीं चला और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गए।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा- बेटी से मिलकर लौट रहे ननद-भाभी की कार की टक्कर से मौत, बेटा घायल

बाइक 15 वर्षीय किशोर चला रहा था। ट्रक से टकराने के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से महंगु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने महंगु को मृत घोषित कर दिया, वहीं प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।