अंबिकापुर

फस्र्ट ईयर का स्टूडेंट कर रहा था ये घिनौना धंधा, रायपुर से लेकर आया था शहर

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पल्सर बाइक समेत धरदबोचा, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2018, 9:47 PM IST
Hemp smuggler arrested
Hemp smuggler arrested

अंबिकापुर. कोतवाली व क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को ४ किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पल्सर बाइक से प्लास्टिक के थैले में गांजा लेकर राजपुर रोड से अंबिकापुर की ओर आ रहा था।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को राजपुर रोड स्थित टर्निंग प्वाइंट ढाबा के पास से गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। युवक फस्र्ट ईयर का छात्र है।


इस संबंध में सीएसपी आरएन यादव ने बताया कि शहर से लगे ग्राम परसा निवासी 26 वर्षीय साकेत गुप्ता उर्फ चिन्कु पिता गिरीश गुप्ता मादक पदार्थ गांजा का अवैध करोबार करता है। वह रायपुर से गांजा लाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खपाने का काम करता है। साकेत रविवार को रायपुर से गांजा लेकर बस से अंबिकापुर आया था।

इसके बाद उसने गांजे को घर में रख दिया था। साकेत गांजा बेचने पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएम-6598 से अंबिकापुर आ रहा था। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने राजपुर रोड स्थित टर्निंग प्वाइंट ढाबा के पास घेराबंदी की।

इस दौरान एक युवक पल्सर बाइक से प्लास्टिक के थैले में बांधकर कुछ ला रहा है। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो थैले में 4 किलो 200 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गांजे को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी विनय सिंह बघेल, क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष यादव, चितरंजन साहू, धर्मेेन्द्र श्रीवास्तव, भोजराज पासवान, राकेश शर्मा, दीनदयाल सिंह, जयदीप सिंह, अमित विश्वकर्मा, बृजेश राय, विवेक राय, मनीष यादव, अमृत सिंह, राहुल सिंह, नितिन सिन्हा, विरेंद्र पैकरा स्मिता रागिनी शामिल थे।


पीजी कॉलेज में करता है पढ़ाई
आरोपी साकेत गुप्ता उर्फ चिन्कु अंबिकापुर में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह रायपुर से गांजा लाकर शहर में बेचने का काम करता है। वहीं पुलिस ने बताया कि गांजा तस्कर के बड़े कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद अब छोटे-छोटे तस्करों का सहारा ले रहे हैं। पुलिस पूर्ण रूप से मादक पदार्थों का अवैध कारोबार अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन