11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरीया
Video Gallery : 4 साल के बच्चे की बात करते-करते बच्चों के माफिक रोने लगे रमन के ये मंत्री
Play video

Video Gallery : 4 साल के बच्चे की बात करते-करते बच्चों के माफिक रोने लगे रमन के ये मंत्री

फफक-फफक कर बोले- यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है, नई दिल्ली में लीवर ट्रांसप्लांट कराने के बाद लौटा था 4 साल का अश्विन

Google source verification

बैकुंठपुर. अपने निवास स्थल पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्रम मंत्री भइयालाल राजवाड़े अचानक रोने लगे। उनकी आंखों से आंसुओं की धार बह निकली। नई दिल्ली से लीवर ट्रांसप्लांट कराने की बाद 4 साल का अश्विन परिजन के साथ मंत्री के घर पहुंचा था। इस दौरान मंत्री ने कहा कि आज मुझे जनता ने सेवा करने का मौका दिया है। इसलिए नि:स्वार्थ भाव से उनकी सेवा में लगा हूं। मेरे पास कोई भी किसी तरह की मदद के लिए आया है तो निराश नहीं होने दिया हूं और उसकी हर संभव मदद करता आया हूं। मंत्री ने कहा कि अभी तक उनके द्वारा मेकाहारा रायपुर में 4634 मरीज, रामकृष्ण केयर रायपुर में 154 मरीज, बालाजी हास्पिटल रायपुर में 306 मरीज व अन्य अस्पताल में 113 मरीज का उपचार कराया गया है।