अंबिकापुर

मछली व्यापारी के उड़ गए होश जब 40 हजार की गड्डी से 500-500 के निकले ऐसे नोट

खुदरा मछली व्यापारी ने किया था 40 हजार का पेमेंट, कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस खोजबीन में जुटी
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 8:05 PM IST
Fake note
Fake note

अंबिकापुर. थोक मछली व्यापारी को एक खुदरा व्यावसायी ने पेमेंट के रूप में 40 हजार रुपए दिए थे। सभी नोट पांच-पांच सौ के थे। व्यापारी ने जब रुपयों का मिलान किया तो इसमें पांच सौ के 12 नोट नकली निकले। नोट को कलर प्रिंटर से निकाला गया है। इसकी शिकायत मछली व्यवसायी ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने खुदरा व्यवसायी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महावीरपुर निवासी 41 वर्षीय बीरबल सरकार पिता चंडीचरण सरकार थोक मछली व्यापारी है। इसके पास से प्रतापपुर के मुन्ना उर्फ इबने अली मछली खरीदकर बेचने का काम करता है। 15 जून को मुन्ना ने बीरबल को 40 हजार रुपए का पेमेंट किया था। सभी नोट 5-5 सौ रुपए के थे।

इस दौरान तो बीरबल ने नोट गिन कर अपने पास रख लिया। बाद में जब उसने रुपयों का मिलान किया तो 40 हजार की गड्डी में पांच-पांच सौ के 12 नकली नोट मिले। बीरबल ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मुन्ना के खिलाफ धारा 489 क, ख, ग आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


पहले दो-दो हजार खपाए जा रहे थे नकली नोट
सरगुजा संभाग में नकली नोट खपाने का खेल काफी दिनों से चल रहा है। दो महीने पूर्व पुलिस ने दो-दो हजार के नकली नोट खपाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नकली नोट का तार बांग्लादेश जुड़ा हुआ है। पुलिस अब तक मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में असफल रही है।


स्केन कर बनाया गया है नोट
पांच-पांच सौ के नकली नोट को स्केन कर बनाया गया है। यह असली नोट से काफी भिन्न है। नकली नोट की मोटाई ज्यादा है। वहीं 2-3 नोटों का नंबर एक ही था। इस नोट को स्केनिंग कर कलर प्रिंटर से सामान्य कागज में पिं्रट निकाला गया है।


संदेहियों से चल रही पूछताछ
पांच-पांच सौ के नकली नोट खपाने के मामले में कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं इस कारोबार में लगे लोगों पर भी नजर रख रही है। इस मामले में पुलिस कुछ संदेहियों से भी पूछताछ कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार