अंबिकापुर

Forest guard beaten: Video: नर्सरी में बैठे फॉरेस्ट गार्ड को 6 युवकों ने प्रेमिका के साथ पकड़ा, पहले कराया डांस, फिर बेल्ट से पीटा

Forest guard beaten: मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, विभाग में सूचना नहीं देने पर डीएफओ ने फॉरेस्ट गार्ड को जारी किया नोटिस

2 min read
Forest guard beaten by youths (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। सूरजपुर कोतवाली अंतर्गत देवनगर नर्सरी में 23 फरवरी को 6 युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड सुखदेव पैंकरा को उसकी Girlfriend के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने वर्दीधारी गार्ड से मोबाइल पर गाना बजाकर डांस कराया। फिर युवकों ने प्रेमिका के सामने ही बेल्ट से उसकी बेदम पिटाई (Forest guard beaten) की। प्रेमिका को भी उन्होंने 2-3 डंडे मारे। युवकों ने डांस कराते व पिटाई करते वीडियो भी बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इधर सूरजपुर डीएफओ ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि उसने विभाग को इसकी सूचना क्यों नहीं दी?

Forest guard dance (Photo- Video grab)

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत महेशपुर निवासी सुखदेव पैंकरा सूरजपुर कोतवाली अंतर्गत देवनगर बीट में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थ है। देवनगर नर्सरी में उसी क्षेत्र की ही एक युवती के साथ कुछ युवकों ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई की। इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड (Forest guard beaten) उनसे छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन युवकों ने उसकी एक न सुनी।

पहले तो उससे गाली-गलौज करते हुउ डांस कराया, फिर पीटा। पिटाई (Forest guard beaten) का उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो 23 फरवरी का बताया जा रहा है। पिटाई करने वाले युवक फॉरेस्ट गार्ड की प्रेमिका के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद फॉरेस्ट गार्ड को युवती (Forest guard beaten) ने भगा दिया तथा युवती को उसके घर भेज दिया। इधर वर्दी में रहे फॉरेस्ट गार्ड ने मामले की शिकायत न तो थाने में दर्ज कराई और न ही वन विभाग को सूचना दी।

Forest guard beaten: डीएफओ ने जारी किया नोटिस

विभाग को सूचना नहीं दिए जाने पर डीएफओ डीपी साहू ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि वर्दी में आपके साथ मारपीट (Forest guard beaten) की गई, इसकी सूचना विभाग को क्यों नहीं दी।

Forest guard said to youth, plz save me (Photo- Video grab)

आपके इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हो रही है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Teacher died in road accident: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, मासूम बेटा गंभीर, कुलसचिव की थीं पुत्री
Published on:
28 Feb 2026 07:44 pm
Also Read
View All
MLA caste certificate dispute: सीतापुर विधायक की जाति प्रमाण पत्र पर विवाद, हाईकोर्ट ने कहा- 90 दिन में पूरी करें जांच, ये बोले विधायक

Nursing Home Act: अंबिकापुर में नर्सिंग होम एक्ट की उड़ रहीं धज्जियां, गली-मोहल्लों में अव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहे निजी अस्पताल

Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

Statue unveiled case: युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण