अंबिकापुर

Former CM statement: Video: पूर्व सीएम भूपेश बोले- निकाय चुनाव में भाजपा ने सत्ता का किया दुरूपयोग, वोटरों को दी धमकी

Former CM statement: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, स्वागत कार्यक्रम से पहले आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता

2 min read
Former CM Bhupesh Baghel

अंबिकापुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former CM statement) रविवार को सरगुजा दौरे पर पहुंचे। वे अंबिकापुर के रास्ते कुनकुरी जाएंगे। सोमवार को कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। इसी बीच रविवार को उन्होंने अंबिकापुर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। इधर पूर्व सीएम के शहर पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई।

पूर्व सीएम बघेल (Former CM statement) ने पत्रवार्ता में कहा कि विष्णुदेव साय केवल नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश के जंगलों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है। 20 हजार मेगा वाट का पावर प्लांट लगने वाला है। नया खदान के लिए कोयले की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए भी जंगल काटे जाएंगे।

ईडी के छापेमारी के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM statement) ने कहा कि घर से जो रुपए ईडी ने जब्त किए हैं, वह खेती-किसानी का है। हमलोग किसान परिवार से हैं। दो-ढाई सौ एकड़ परिवार में जमीने हैं। नगरीय निकाय चुनाव में हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव संतोषप्रद नहीं रहा।

शासन, सत्ता का दुरूपयोग कर भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को धमकी तक दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं को महतारी वंदन योजना के पैसे नहीं मिलेंगे तक की धमकी दी गई थी।

‘हाईकमान करेगा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला’

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार को है। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री जा रहे थे। कुनकुरी जाने के क्रम में उन्होंने (Former CM statement) रविवार को अंबिकापुर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Former CM Bhupesh Baghel in Ambikapur circuit house

इस दौरान जिला कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला हाई कमान करेगा। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तरह-तरह के चर्चाएं चल रही है।

Former CM statement: आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता

पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM statement) के पहुंचने से पूर्व उनका स्वागत करने काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांधी चौक पर मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने से ठीक पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दो गुटों के बीच जमकर लात-घूसे चले। कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Updated on:
16 Mar 2025 08:29 pm
Published on:
16 Mar 2025 08:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर