3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Congress workers beaten video viral: पूर्व CM बघेल के स्वागत में खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच शहर के गांधी चौक में मारपीट, देखें Video

Congress workers beaten video viral: पूर्व सीएम भूपेश बघेल का शाम को अंबिकापुर में हुआ आगमन, सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिले, पत्रकारों से की चर्चा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 16 Mar 2025, 6:58 PM IST

Congress workers beaten video viral: पूर्व CM बघेल के स्वागत में खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच शहर के गांधी चौक में मारपीट, देखें Video

Congress workers beaten video viral

अंबिकापुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Congress workers beaten video viral) रविवार की शाम अंबिकापुर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने से पूर्व कार्यकर्ता शहर के गांधी चौक में उनके स्वागत में खड़े थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस बीच कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर हाथ-मुक्के बरसाए।

कांग्रेसियों में गुटबाजी इस कदर हावी है कि वे आपस में मारपीट (Congress workers beaten video viral) पर उतारू हो जा रहे हैं। रविवार की शाम पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रिंग रोड होते हुए सर्किट हाउस पहुंचने वाला था। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता गांधी चौक पर उनके स्वागत में खड़े थे। इसी बीच कार्यकर्ताओं के दो गुटों में मारपीट होने लगी।

कार्यकर्ताओं ने पहले हाथापाई शुरु की, फिर हाथापाई मारपीट (Congress workers beaten video viral) में बदल गई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव करते हुए मारपीट कर रहे लोगों को छुड़ाकर अलग किया। इसके बाद पूर्व सीएम का काफिला गांधी चौक से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचा।