3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान केंद्र पर कांग्रेस व जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, थाने पहुंचे दोनों पक्ष

Political fight: मतदान केंद्र में पोलिंग एजेंटों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट, पोलिंग सेंटर पर मचा हडक़ंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Dec 2019, 3:02 PM IST

मतदान केंद्र पर कांग्रेस व जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, थाने पहुंचे दोनों पक्ष

Congressmen in police station

अंबिकापुर. नगर निगम अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक-39 रफी अहमद किदवई वार्ड में दोपहर करीब डेढ़ बजे वोटिंग चल रही थी। मतदान केंद्र पर भाजपा, कांग्रेस व जोगी कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों के एजेंट भी मौजूद थे। इसी बीच कांग्रेस व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पोलिंग एजेंटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों के बीच कॉलर पकडक़र धक्का-मुक्की होने लगी। इसी बीच दोनों पक्षों से अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और जमकर मारपीट (Beaten) हुई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। (Political fight)


नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से हर जगह शांतिपूर्ण मतदान की खबरें आ रही थीं। इसी बीच वार्ड क्रमांक-39 रफी अहमद किदवई में दोपहर करीब डेढ़ बजे कांग्रेस व जोगी कांग्रेस के बूथ एजेंटों के बीच मारपीट हो गई।

इसकी रिपोर्ट दोनों पक्षों ने कोतवाली में दर्ज कराई है। कांग्रेस की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि मोमिनपुरा निवासी पूर्व पार्षद मो. इस्लाम के दो पुत्र मो. सलमान और मो. इमरान मतदान केंद्र पर मौजूद थे।

इसी बीच जोगी कांग्रेस अमजद खान पिता काजिम खान, मुमासिफ खान पिता काजिम, राजा पिता नाजिम खान व नूरबाबू पिता नसीमुल हक अंसारी अपने साथियों के साथ पहुंचे और मो. सलमान व इमरान से मारपीट करने लगे। यही नहीं, उन्होंने मो. इमरान का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।


दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
इस मामले में जोगी कांग्रेस की ओर से अमजद खान ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें उसने कहा है कि पूर्व पार्षद मो. इस्लाम, मो. इरफान, मो. इमरान, शिब्बू व अन्य ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामले की विवेचना में जुट गई है।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur Crime