3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने अंबिकापुर निगम समेत नपं के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इन युवा चेहरों को दिया मौका, इन विनिंग पार्षदों का काटा टिकट

Congress Nigam list: कांग्रेस ने अंबिकापुर निगम के 48 में से 45 पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, पिछली बार जीतकर आए कुछ पार्षदों के नाम पर नहीं किया विचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Dec 2019, 3:40 PM IST

कांग्रेस ने अंबिकापुर निगम समेत नपं के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इन युवा चेहरों को दिया मौका, इन विनिंग पार्षदों का काटा टिकट

Ambikapur Nigam list

अंबिकापुर. नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अंबिकापुर निगम के 48 में से 45 वार्डों समेत बिश्रामपुर, वाड्रफनगर, जरही, प्रतापपुर, राजपुर, सीतापुर, कुसमी के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

जारी लिस्ट में जहां कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं सिटिंग पार्षदों की टिकट भी काट दी है। लिस्ट जारी होने के बाद ऐसे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं, जिन्हें पूरा भरोसा था कि उन्हें टिकट मिलेगी।

इन युवा चेहरों को मिला मौका
नगर निगम अंबिकापुर के लिए जारी सूची में कांग्रेस ने कई युवा चेहरों को शामिल किया है। इनमें वार्ड क्रमांक 3 से गीता रजक, 6 से अमित सिन्हा, 14 से प्रमोद चौधरी, 20 से विकल झा, 22 से सतीश बारी, 25 से विक्रांत कश्यप, 31 से मनोज पांडेय व 35 से नेमराज रंगरेज उर्फ गुड्डू के नाम शामिल हैं।


इन विंनिंग कंडिडेट की कटी टिकट
कांग्रेस ने अपने कुछ सिटिंग पार्षदों की भी इस बार टिकट काट दी। इनमें शेखर झारिया, रोजालिया एक्का व मदन जायसवाल शामिल हैं। रोजालिया एक्का फुंदुरडिहारी पंचायत में सरपंच रहने के अलावा पिछले कार्यकाल में पार्षद रही थीं। वहीं मदन जायसवाल भी पिछली बार जीतकर आए थे।

उठने लगे विरोध के स्वर
कांग्रेस द्वारा सूची जारी होने के बाद अपना नाम पार्षद प्रत्याशी की सूची में न देख कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नाखुश हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कई ऐसे कार्यकर्ता, जिन्हें टिकट मिलने की उम्मीद थी, ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है।