अंबिकापुर

पूर्व राज्यसभा सांसद नेताम बोले- कांग्रेस राज में कलेक्ट ऑफिसर बन गए हैं अधिकारी

Political News: भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व पूर्व राज्यसभा सांसद ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार पर बोला हमला
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2023, 8:40 PM IST
Political news
Chhattisgarh leader of opposition Narayan Chandel and Former MP of state Ramvichar Netam in Press Conference

अंबिकापुर. Political News: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की 2 विकास यात्रा प्रदेश में चल रही है। पहली यात्रा 12 सितंबर को मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दंतेवाड़ा से निकली है जो बस्तर, दुर्ग व रायपुर संभाग के 45 विधानसभा क्षेत्र से होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी। वहीं दूसरी यात्रा 15 सितंबर को कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जन्म भूमि जशपुर से प्रारंभ हुई है, यह यात्रा सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के 40 विधानसभा क्षेत्र से होते हुए 14 दिन में 1300 किलोमीटर की यात्रा तय कर 28 सितंबर को बिलासपुर पहुंचेगी।


चंदेल ने बताया कि 28 सितंबर को बिलासपुर में एक आम सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना उद्बोधन देने आएंगे। उन्होंने कहा कि सन 2003 में जब प्रदेश में जोगी की सरकार थी, उस समय भी भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की थी और जनता के सहयोग से सरकार बनाई थी।

आज एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की अराजक सरकार है जिसे उखाड़ फेंकने भाजपा ने एक बार फिर विकास यात्रा निकाली है। पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर जगह भ्रष्टाचार कर रही है।

जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार ने लाखों करोड़ों रुपए निवेश किए, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस योजना में भ्रष्टाचार करने में लगी है। कहीं पानी की टंकिया बनी नहीं हैं, कहीं की पाइप अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं है, कहीं केवल गड्ढे खोदकर ही छोड़ दिए हैं। डीएमएफ फंड का भी कांग्रेस सरकार ने दुरुपयोग किया है।


जनता को लूटना ही मकसद
रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस राज में अधिकारी कलेक्ट ऑफिसर बन गए हैं। काम हुआ, नहीं हुआ, इससे प्रदेश सरकार को कोई मतलब नहीं है। उन्हें केवल जनता को लूटना है।

कांग्रेस की सरकार प्रदेश में केवल 2 महीने के लिए है और इन्होंने रेत का टेंडर 5 साल के लिए बिचौलियों को दे दिया। कोई नीति नहीं, कोई नियम नहीं, हर जगह कांग्रेसी केवल लूट रहे हैं, शासकीय धन की बर्बादी कर रहे हैं। प्रेस वार्ता मे अनुराग सिंहदेव व नलिनीश ठोकने उपस्थित रहे ।

Updated on:
18 Sep 2023, 8:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात