अंबिकापुर

Fortified rice: मिनी ट्रक में भरा था फोर्टिफाइड चावल, ट्रेडिंग सेंटर में खाली करने से पहले प्रशासन की टीम ने कर लिया जब्त

Fortified rice: फोर्टिफाइड चावल की कालाबाजारी की शिकायत पर प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, मामले की चल रही है जांच
less than 1 minute read
Fortified rice: मिनी ट्रक में भरा था फोर्टिफाइड चावल, ट्रेडिंग सेंटर में खाली करने से पहले प्रशासन की टीम ने कर लिया जब्त
seized mini truck

अंबिकापुर. प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात शहर के खरसिया नाका के पास चावल से लदे ट्रक की जांच की। ट्रक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सप्लाई किया जाने वाला फोर्टिफाइड चावल (Fortified rice) भरा था, जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। यह चावल एक ट्रेडिंग सेंटर में उतारा जाना था। टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

शुक्रवार की रात को खाद्य विभाग को सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक संदिग्ध रूप से खरसिया रोड स्थित अरूण ट्रेडिंग के सामने खड़ा है। मिनी ट्रक में अवैध धान (Fortified rice) होने की सूचना दी गई। सूचना पर अंबिकापुर तहसीलदार जयेंद्र सिंह सहित खाद्य विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।

उन्होंने मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएम 8562 में फोर्टिफाइड चावल (Fortified rice) पाया गया। ट्रक में जो बोरे मिले उसका उपयोग धान बिक्री में किया जाता है। प्रशासनिक अमले ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।

Fortified rice: राशन दुकान से कालाबाजारी के आशंका

फोर्टिफाइड चावल (Fortified rice) सिर्फ सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित किया जाता है। इस कारण आशंका है कि ये चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली से तस्करी कर ट्रेडिंग सेंटर लाया गया था।

Updated on:
25 Jan 2025 08:31 pm
Published on:
25 Jan 2025 08:31 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video