अंबिकापुर

नौकरी के नाम बेरोजगारों से ऐंठ लिए लाखों रुपए, फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया, आरोपी गिरफ्तार

Fraud in the name of job: आरोपी इतना शातिर निकला कि अस्पताल में सफाईकर्मी की नौकरी का झांसा देकर ९ लोगों से कर ली 2 लाख 92 हजार की ठगी, 4 साल बाद भी रुपए नहीं लौटाए तो ठगे गए लोगों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2024, 9:22 PM IST
नौकरी के नाम बेरोजगारों से ऐंठ लिए लाखों रुपए, फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया, आरोपी गिरफ्तार
Fraud accused arrested

सीतापुर. Fraud in the name of job: बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कपाटबहरी निवासी शातिर ठग खेमराज केरकेट्टा है। उसने क्षेत्र के कई बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी का झांसा देकर 2 लाख 92 हजार रुपए की ठगी की। उसने लोगों को स्वास्थ्य विभाग में सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे लाखों रुपए ठग लिए। इसके बाद सभी को उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया था। जब नियुक्ति पत्र लेकर युवा संबंधित कार्यालय पहुंचे तो जवाब सुनकर उनके होश उड़ गए।


गौरतलब है कि आरोपी खेमराज ने ग्राम तेलाईधार निवासी फुलबसिया पिता नटवा से 37 हजार 5 सौ रुपए, ग्राम विशुनपुर निवासी उर्सिला से 37 हजार 500 रुपए, अंजना से 37 हजार 500 रुपए, सरोजनी से 37 हजार 500, ग्राम तेलाईधार निवासी पुष्पा टोप्पो से 37 हजार 5 सौ,

ग्राम सूर निवासी वहीदा से 10 हजार, सुभाष से 10 हजार, ग्राम जोबटिकरा निवासी कृष्णा से 10 हजार एवं सीतापुर आदर्शनगर निवासी मनिल एक्का से 50 हजार रुपए ठग लिए। ठग ने कुल ९ लोगों से नौकरी दिलाने के नाम 2 लाख 92 हजार 5 सौ रुपए की ठगी की थी।


दबाव बनाया तो थमा दिए फर्जी नियुक्ति पत्र
झांसे में आकर पैसा देने के बाद भी जब लोगों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने खेमराज केरकेट्टा से संपर्क साधा और नौकरी दिलाने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद वह काफी दिनों तक टालमटोल करता रहा।

अंत में उसने सभी को सफाईकर्मी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इसे लेकर लोग ज्वॉइन करने हॉस्पिटल पहुंचे और अधिकारियों को दिखाया।

इस पर अधिकारियों ने बताया कि यहां ऐसा कोई पद रिक्त नही है और यह नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है। इसके बाद लोगों को नौकरी के नाम पर ठगे जाने का एहसास हुआ। तब लोगों ने खेमराज से रुपए वापस मांगे, लेकिन वह केवल आश्वासन देता रहा।


4 साल तक घुमाया, गया जेल
चार साल बाद भी लोगों को रकम नहीं मिली तो पीडि़तों ने सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी खेमराज केरकेट्टा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Updated on:
6 Feb 2024, 9:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत