6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े भाई के साथ लिव-इन में रह रही महिला की 2 देवरों ने की हत्या, फिर लाश के साथ किया गैंगरेप

Murder and gangrape: राजपुर से लगे हरीतिमा जंगल में 4 दिन पूर्व मिली थी महिला की लाश, नाबालिग दिव्यांग देवर ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Feb 2024, 9:36 PM IST

murder_and_rape_accused.jpg

अंबिकापुर/राजपुर. Murder and Gangrape: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गेउर हरीतिमा बांसबाड़ी जंगल में 4 दिन पूर्व एक महिला की लाश मिली थी। पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या व एक से अधिक लोगों द्वारा लाश के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला लिव-इन-रिलेशनशिप में एक युवक के साथ रहकर मजदूरी करती थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के नाबालिग दिव्यांग देवर व ममेरे देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल नाबालिग आरोपी बड़े भाई द्वारा घर पर पैसे नहीं भेजने से नाराज रहता था। उसने ही बड़े भाई के साथ लिव-इन में रह रही भाभी की हत्या की प्लानिंग की थी।

गौरतलब है कि गेउर हरीतिमा बांसबाड़ी जंगल में 31 जनवरी को एक महिला की लाश मिली थी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराने के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर महिला की हत्या करना और शव से एक से ज्यादा लोगों के रेप करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने महिला का मोबाइल कॉल डिटेल निकला तो वारदात वाले दिन उसके मोबाइल पर पति के नाबालिग दिव्यांग भाई और एक दूसरे नंबर से 15 बार कॉल होना पाया गया।

जांच में दूसरा नंबर पति के ममेरे भाई का था। पुलिस ने पति के ममेरे भाई से कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि हत्या की वारदात का मास्टरमाइंड महिला के 17 साल का नाबालिग देवर है। वह दिव्यांग भी है तथा उसे आंखों से कम दिखता है।

उसी ने योजना बनाकर मुझे शामिल किया, फिर दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस पर पुलिस ने मृतिका के नाबालिग देवर को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने एक बालिग आरोपी को जेल तथा नाबालिग दिव्यांग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: हिट एंड रन: यूकेजी के छात्र को ट्रक ने कुचला, पोते को स्कूल बस में बैठाने आया दादा बेहोश, ड्राइवर फरार, 2 घंटे चक्काजाम

शराब पिलाने के बाद कर दी थी हत्या
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिव्यांग देवर ने महिला को घटना दिवस को कॉल कर बुलाया था। उसने अपने और ममेरे भाई के फोन से 15 बार कॉल किया। शाम को जब महिला वहां पहुंची तो तीनों ने साथ में जंगल में शराब पी और मुर्गा खाया।

इससे तीनों शराब के नशे में धुत हो गए। कुछ देर बाद वहां से वापस लौटते समय दोनों आरोपियों ने मिलकर नाइलोन की रस्सी से महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के शव के साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें: दोस्त की रिसेप्शन पार्टी में जाने कार की बैटरी चार्ज कर रहे फॉरेस्ट गार्ड की करंट से मौत


आपसी विवाद के बाद पहले पति को छोड़ दिया था
मृतिका की पहले शादी वाड्रफनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ हुई थी, इससे उसके तीन बच्चे भी हैं। आपसी विवाद होने के कारण वह पति और बच्चों को छोडक़र अंबिकापुर आ गई थी। यहां वह रहकर मजदूरी कर रही थी। तीन साल पहले वह परसागुड़ी क्षेत्र के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी।