अंबिकापुर

बीएमओ ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए आयुष्मान योजना इंसेंटिव के 4.30 लाख, मिलना था डॉक्टरों को

Fraud: डॉक्टरों ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से की मामले की शिकायत, इंसेंटिव की राशि दिलाने की मांग, सीएमएचओ ने जांच का दिया है आश्वासन
less than 1 minute read
sistapur_hospital.jpg

अंबिकापुर. केंद्र सरकार के आयुष्मान योजना के इंसेंटिव की राशि में बीएमओ द्वारा बड़ी गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। सीतापुर के बीएमओ ने डॉक्टरों को मिलने वाली इंसेंटिव की राशि 4 लाख 30 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए हैं। सीतापुर विकासखंड के डॉक्टरों ने मामले की शिकायत सीएमएचओ से करते हुए इंसेंटिव राशि दिलाने की मांग की है।


सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड के डॉक्टरों ने बीएमओ पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत शासकीय अस्पतालों के चिकित्सक द्वारा जिन मरीजों का उपचार किया जाता है, उसके बदले उन्हें कुछ राशि इंसेंटिव के रूप में प्रदान की जाती है।

लेकिन बीएमओ द्वारा उक्त इंसेंटिव की राशि में गड़बडी करते हुए उन्हे मिलने वाली राशि में बड़ी कटौती करते हुए लगभग 4 लाख 30 हज़ार की राशि जो सत्र 2021-22 की थी, अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया।

डॉक्टरों द्वारा मामले की शिकायत तत्कालीन सीएमएचओ से भी की गई थी, लेकिन उन्होंने भी मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब क्षेत्र के डॉक्टर एकजुट होकर बीएमओ पर कार्रवाई के साथ ही बची इंसेंटिव की राशि दिलाने की मांग कर रहे हैं।


जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
मामला वर्ष 2021-22 की है। मेरे संज्ञान में मामला अभी आया है। मामले की जांच कराकर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आरएन गुप्ता, सीएमएचओ

Published on:
03 Mar 2024 08:10 pm
Also Read
View All
Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश