अंबिकापुर

दोस्त का पिता बोला- डेढ़ लाख रुपए दो और मेरी बहू को ले जाओ, फिर जो हुआ वह है भयानक

दो युवकों के बीच थी गहरी दोस्ती, दोस्त को शक था कि उसकी पत्नी से हैं अवैध संबंध, पंचायत भी बैठाई गई थी गांव में

2 min read
Police
Police

अंबिकापुर. दो युवकों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी। इस बीच एक युवक को शक था कि उसकी पत्नी से दोस्त के अवैध संबंध हैं। इसे लेकर गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी। इसी बीच युवक के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की शादी में डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए थे। उक्त रुपए देकर बहू को ले जाओ।

इसके बाद युवक के दोस्त ने 14 जुलाई को जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने अपने बयान में उक्त बातों का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थानांतर्गत ग्राम डीपाडीह निवासी रामवृक्ष पिता जांगी राम 19 वर्ष की गांव के ही माकड़ नामक युवक से गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ में खेती-किसानी करते थे। माकड़ शादी-शुदा था। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। इसी बीच माकड़ यह शक करने लगा था कि उसकी पत्नी से रामवृक्ष के अवैध संबंध हैं।

इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। मामला गांव की पंचायत तक पहुंच गया। पंचायत की बैठक हुई और मामला सुलझा लिया गया। इसके बावजूद माकड़ के पिता को लगता था कि उसकी बहू के साथ अभी भी रामवृक्ष मिलता-जुलता है।

3 दिन पूर्व उसने रामवृक्ष को बुलाया और कहा कि उसके बेटे की शादी में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए हैं। उक्त रुपए वह दे दे और बहू को अपने साथ ले जाए। इससे क्षुब्ध होकर रामवृक्ष ने 14 जुलाई को जहर सेवन कर लिया।


अस्पताल में तोड़ा दम
जहर सेवन से रामवृक्ष की तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजन द्वारा उसे शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पिता ने लगाया ये आरोप
मृतक के पिता जांगी राम ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि माकड़ के पिता ने मेरे बेटे से डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। इसी के दबाव में आकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस के सामने उसने माकड़ व उसके परिवार वालों द्वारा किए जा रहे शक व गांव में बैठी पंचायत का भी जिक्र किया है।

Published on:
16 Jul 2018 07:00 pm