26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा देखकर लौट रहे युवक के साथ हो गई ये अनहोनी, निकली अंतिम यात्रा

बाइक से घर लौटने के दौरान हादसे का हुआ शिकार, परिजन का रो-रोकर हो गया बुरा हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 16 Jul 2018, 4:55 PM IST

Accident death

Accident

अंबिकापुर. एक युवक भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा देखने अपनी बाइक से गया था। रथयात्रा देखकर वह लौट रहा था। इसी दौरान सामने से उसे अज्ञात ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को आस-पास के लोगों द्वारा जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था। फिर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


भगवान जगन्नाथ की धूमधाम से निकली रथयात्रा में हर जिले में लोग शामिल हुए। कई श्रद्धालुओं ने अपने हाथ से रथ को खींचकर भगवान से मन्नतें मांगीं। जशपुर जिले के ग्राम मनोरा निवासी 23 वर्षीय राजकिशोर पिता जितेश्वर भी शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देखने बाइक से गया था।

रथयात्रा देखने के बाद वह शाम को वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे अज्ञात ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर सिर के बल जा गिरा और लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद वहा ंकाफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। फिर उसे संजीवनी की मदद से जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद उसके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। इधर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

फिर परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान रविवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। मामले में चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


परिजन सदमे में
सड़क हादसे में युवक की मौत से उसके परिजन सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों द्वारा गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग