अंबिकापुर

Gang rape with minor girl: सहेलियों के साथ झरना गई किशोरी से गैंगरेप, तीसरा युवक दे रहा था पहरा, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Gang rape with minor girl: नाबालिग आरोपी अपनी बाइक पर बैठाकर पीडि़ता व उसकी 2 सहेलियों को ले गया था साथ, झरना स्थल पर 2 युवक पहले से थे मौजूद, सहेलियों को भगाने के बाद दिया वारदात को अंजाम
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2024, 9:04 PM IST
Gang rape with minor girl

अंबिकापुर. Gang rape with minor girl: सरगुजा जिले में किशोरी से गैंगरेप (Gang rape with minor girl) का मामला सामने आया है। दरअसल एक किशोरी अपनी 2 सहेलियों के साथ नाबालिग की बाइक पर सवार होकर झरना देखने गई थी। इस दौरान उसकी सहेलियों को वहां मौजूद 2 युवकों ने भगा दिया। इसके बाद नाबालिग व एक युवक ने उसके साथ गैंगरेप (Gang rape with minor girl) किया। जबकि तीसरा खड़ा होकर पहरा देता रहा। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

20 अगस्त को एक किशोरी अपनी सहेली के घर गई थी। वहां से 2 अन्य सहेलियों के साथ वह एक नाबालिग की बाइक पर सवार होकर झरना घूमने चली गई। वहां पहले से 2 युवक मौजूद थे। वहां पहुंचते ही दोनों युवकों ने पीडि़ता की दोनों सहेलियों को डांट-फटकार कर भगा दिया।

इसके बाद नाबालिग (बाइक पर लेकर आया) व एक युवक ने बारी-बारी से पीडि़ता के साथ बलात्कार (Gang rape with minor girl) किया। वहीं तीसरा युवक बाइक के पास खड़ा होकर पहरेदारी कर रहा था। बलात्कार के बाद सभी पीडि़ता को छोडक़र मौके से फरार हो गए।

सहेली के घर रातभर रुकी पीडि़ता (Gang rape with minor girl)

गैंगरेप की शिकार पीडि़ता (Gang rape with minor girl) किसी तरह अपनी सहेली के घर पहुंची और पूरी रात वहीं रुक गई। दूसरे दिन परिजन उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे तो उसने अपने साथ हुए गैंगरेप की जानकारी दी। इसके बाद पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाना में दर्ज कराई।

पुलिस ने 2 आरोपियों को भेजा जेल

पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग के अलावा 21 व 20 वर्षीय 2 युवकों (Gang rape with minor girl) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 70(2) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) 6 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
23 Aug 2024, 9:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत