8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG gangrape: परिचित युवक ने अपने 3 दोस्तों के साथ महिला से किया गैंगरेप, वारदात को अंजाम देकर फरार

CG gangrape: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र की घटना, बाइक पर बैठाकर लाया था मुख्य आरोपी, फिर अलकापुरी जंगल में चारों ने बारी-बारी से किया बलात्कार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Jul 2024, 6:50 PM IST

CG gangrape

अंबिकापुर. CG gangrape: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी महिला का परिचित है। 1 जुलाई को वह महिला को बाइक पर बैठाकर अलकापुरी जंगल पहुंचा। यहां पहले से रहे 3 दोस्तों के साथ मिलकर उसने महिला से गैंगरेप (CG gangrape) किया। महिला ने मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है।


गौरतलब है कि एक महिला 1 जुलाई को किसी काम से लखनपुर गई थी। यहां उससे परिचित युवक धनसु मिला। वह महिला को बाइक पर बैठाकर लखनपुर से उदयपुर के अलकापुरी पहुंचा।

यहां धनसु के 3 दोस्त धन्नू, गोवर्धन व चित राम पहले से मौजूद थे। महिला को अकेला देख चारों की नीयत खराब हो गई। इसके बाद चारों उसे अलकापुरी के जंगल में लग गए और बारी-बारी से उससे बलात्कार (CG gangrape) किया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों युवक फरार हो गए।


यह भी पढ़ें: CG gangrape: शादी समारोह से सहेलियों के साथ लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, बेहोश हो गई तो हुए फरार, 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

आरोपियों के चंगुल से छुटी महिला ने मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुट गई है। चारों आरोपी उदयपुर व लखनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।