अंबिकापुर

बाजार से शाम को घर लौट रही 11 वर्षीय बालिका से गैंगरेप, 2 युवक गिरफ्तार

Gangrape: स्कूटी सवार 2 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जबरन बैठाया था स्कूटी पर और ले गए थे जंगल

2 min read
Demo pic

अंबिकापुर. Gangrape: सरगुजा जिले में 11 वर्षीय बालिका से 2 युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल बालिका 5 दिन पूर्व साप्ताहिक बाजार से शाम को घर लौट रही थी, इसी दौरान 2 युवकों ने उसे जबरन अपनी स्कूटी में बैठाया और पास के ही जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया था।


सरगुजा जिला निवासी 11 वर्षीय एक बालिका 10 मई को अपनी सहेली के साथ अपने गांव से लगे साप्ताहिक बाजार गई थी। बताया जा रहा है कि शाम होने से पहले उसकी सहेली तो घर लौट आई लेकिन बालिका को बाजार में ही देर हो गई थी। शाम को वह अकेली घर लौट रही थी।

इसी दौरान स्कूटी सवार 30 वर्षीय व 27 वर्षीय दो युवक उसके पास आए और कहा कि वे उसे उसके गांव तक छोड़ देंगे। जब बालिका ने मना किया तो युवकों ने जबरन उसे स्कूटी में बैठा लिया और पास के ही जंगल में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और वहां से फरार हो गए।

इधर बालिका किसी तरह घर पहुंची। बालिका की मां अपने मायके गई थी। 3 दिन बाद जब वह घर लौटी तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। फिर 15 मई को वह पिता के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363, 366(क), 376(घ), 506 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया था।


दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Published on:
16 May 2023 07:09 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…