सूरजपुर. Bad touch by patwari: निवास प्रमाण पत्र बनाने के बहाने एक पटवारी लड़कियों व महिलाओं को गलत ढंग से टच तथा अश्लील हरकते करते हुए उनकी फोटो खींचता था तथा इस दौरान अश्लील हरकतें करता था। लोक-लाज के डर से कुछ लड़कियों ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई, लेकिन एक महिला ने जब हिम्मत कर पति को यह बात बताई तो मामला सामने आ गया। इसी दौरान एक नाबालिग लडक़ी भी ने भी बताया कि उसके साथ पटवारी ने छेड़छाड़ करने के साथ ही फोटो भी खींचे है। आदिवासी किशोरी व महिला से आपत्तिजनक हरकत करने के 2 मामलों में फरार पटवारी सैय्यद मोहम्मद रजा की गिरफ्तारी के लिए सूरजपुर एसपी ने एसडीओपी आजाक के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। फरार पटवारी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।