अंबिकापुर

युवती से 2 युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, दोस्त को बताया तो उसने भी किया बलात्कार

Gangrape: दोस्त ने ही 2 युवकों से कराया था युवती का परिचय, पहचान का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने बीच शहर से बाइक में बैठाया और ले गए बांसबाड़ी, यहां खुद शराब पी तथा युवती को भी पिलाई, गैंगरेप (Gangrape) के बाद वापस लाकर छोड़ा, दोस्त से कहा कि थाने में रिपोर्ट करूंगी लेकिन उसने भी दिया झांसा...
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2022, 3:25 PM IST
Gangrape in Ambikapur
Gangrape with young girl

अंबिकापुर. Gangrape: शहर में रिश्तेदारों के घर रहकर काम कर रही युवती से 2 परिचित युवकों ने पखवाड़ेभर पूर्व सामूहिक बलात्कार किया था। युवक उसे बाइक पर बैठाकर बांसबाड़ी में ले गए थे, यहां खुद शराब पी तथा युवती को भी पिलाई। गैंगरेप (Gangrape) के बाद दोनों ने उसे घर तक छोड़ दिया। दूसरे दिन जब युवती ने अपने दोस्त को यह बात बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो उसने शादी का झांसा देकर चुप रहने कहा। इसके बाद उसने भी बलात्कार (Rape) किया। शादी की बात से टालमटोल करने पर युवती ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


एक युवती शहर में रहकर रेजा का काम करती है। काम के दौरान ही उसकी पहचान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवानपुर निवासी प्रदीप नामक युवक से हुई। प्रदीप भी मजदूरी करता था तो युवती की उससे अच्छी दोस्ती हो गई थी।

प्रदीप ने अपने साथ काम करने वाले संतोष व नरेश से भी युवती को मिलवाया था। तीनों शहर में किराए के मकान में रहकर राजमिस्त्री और कुली का काम करते थे।

24 फरवरी को युवती काम की तलाश में शहर के थाना चौक पर खड़ी थी। काम नहीं मिलने पर वह घर लौटने की सोच रही थी। इस दौरान संतोष और नरेश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और युवती को यह कहकर ले गए कि वे उसे छोड़ देंगे।


बांसबाड़ी में शराब पिलाकर लूटी आबरू
युवती को अकेला पाकर संतोष व नरेश की नीयत बदल गई। वे उसे घर तक छोडऩे की जगह पहले तकिया रोड की ओर फिर बांसबाड़ी ले गए। यहां युवकों ने खुद शराब पी तथा युवती को भी पिलाई। इसके बाद दोनों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद दोनों युवती को उसके मोहल्ले तक छोडक़र फरार हो गए।


दोस्त ने भी किया बलात्कार
घटना दिवस की शाम प्रदीप जब युवती से मिलने पहुंचा तो उसने संतोष व नरेश द्वारा उसके साथ किए गए गैंगरेप की बात बताई। उसने कहा कि वह थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही है।

इस पर प्रदीप ने उसे कहा कि अभी रुक जाओ, इस बारे में कल बात करते हैं। दूसरे दिन प्रदीप ने उससे कहा कि वह उससे शादी करेगा। इस पर युवती मान गई तो प्रदीप ने भी उससे बलात्कार किया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो प्रदीप ने भी इनकार कर दिया।


तीनों को भेजा गया जेल
दो युवकों के बाद दोस्त द्वारा बलात्कार से क्षुब्ध होकर युवती ने तीनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत