अंबिकापुर

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानों ने युवती को दी ऐसी मौत कि सुनकर कांप जाएगी रूह

2 वर्ष पूर्व नाले के पास खेत में नग्न अवस्था में मिला था युवती का शव, कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई मौत होते तक कारावास की सजा

2 min read
Gangrape and murder

अंबिकापुर. 3 युवकों ने एक युवती को अकेला देख पकड़ लिया। इसके बाद वे उसका मुंह दबाकर गांव के नाले पास खेत में ले गए। यहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद हैवानों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने युवती के गुप्तांगों में लकड़ी डालकर हत्या कर दी थी।

घटना 14 दिसंबर 2015 को सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बांसाझाल में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को धरदबोचा था। मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचरण निवारण अधिनियम) आलोक कुमार ने तीनों को मृत्युपर्यंत कारावास की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी की यहां कल होगी सभा, नेता प्रतिपक्ष ने किया 50 हजार से अधिक की भीड़ जुटाने का दावा


न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर 2015 को लखनपुर के बासांझाल नाला के समीप भोला राम के खेत में एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया हत्या का मानते हुए विवेचना शुरू कर दी थी लेकिन पुलिस को आगे की विवेचना के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार था।

पीएम रिपोर्ट में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने व उसके गुप्तांगों में ल$कड़ी डालकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामले में आदिवासी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत धारा 376(घ), 376(क), 201 व 302, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।

मामले में मिले साक्ष्य के आधार पर लखनपुर पुलिस ने लखनपुर के ग्राम पटकुरा के कुकरटांगा निवासी 32 वर्षीय रामलाल यादव पिता त्रिवेणी यादव, 24 वर्षीय बबलू उर्फ तुलेश्वर पिता छत्तर यादव, 21 वर्षीय शिवनारायण यादव पिता स्व. गंगाराम यादव को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार के न्यायालय में की जा रही थी। सुनवाई के दौरान आए साक्ष्य के आधार पर मंगलवार को विशेष न्यायाधीश ने आरोपी रामलाल यादव, बबलू उर्फ तुलेश्वर व शिवनारायण यादव को धारा 376(घ) के तहत मृत्युपर्यंत आजीवन कारावास व 5 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

इसके साथ ही धारा 376(क) के तहत आजीवन कारावास, 302, 34 के तहत आजीवन करावास व 201 के तहत 5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें

2 युवक मिलकर करते थे ये गंदा धंधा, छापे में पुलिस को मिलीं 1 करोड़ से अधिक की…
Published on:
16 May 2018 02:33 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो