5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 युवक मिलकर करते थे ये गंदा धंधा, छापे में पुलिस को मिलीं 1 करोड़ से अधिक की…

आरोपी के कार्यालय-दुकान में छापा मारा, हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक की गड्डी, पासबुक, एटीएम व उसका पासवर्ड लिखी रजिस्टर बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 May 2018, 9:28 PM IST

Accused arrested

Usurer arrested

चिरिमिरी. पुलिस की विशेष टीम ने सूदखोरी के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लैंक चेक, पासबुक, एटीएम व उसका पासवर्ड लिखा रजिस्टर बरामद किया है। आरोपियों के पास से एक करोड़ से अधिक के हिसाब-किताब वाली डायरी भी जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने सहयोगी के साथ मिलकर ब्याज में रुपए देता था। इसके बाद वसूली की जाती थी। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


एएसपी निवेदिता पाल शर्मा, सीएसपी कर्ण कुमार उइके ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आरोपियों के पास से एक करोड़ से अधिक लेन-देन करने का हिसाब-किताब वाली डायरी मिली है। वहीं शहर के पांच बैंक के एटीएम, पासवर्ड, पासबुक, ब्लैंक चेक की गड्डी बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता लक्ष्मी प्रधान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें महुआ दफाई हल्दीबाड़ी निवासी आरोपी अंकुर जैन पिता अशोक जैन (32) अपने एजेंट बिलाल अंसारी उर्फ शेरू के माध्यम से ब्याज में पैसे देने का गोरखधंधा करने का जिक्र किया था। मामले में विशेष टीम गठित कर आरोपी के दुकान व कार्यालय में छापा मारकर बड़ी संख्या में पासबुक सहित अन्य दस्तावेज जब्त कर विवेचना की जा रही है।

डायरी-रजिस्टर में कर्जदार का नाम, एटीएम, पासवर्ड सहित अन्य गोपनीय जानकारी लिखी है। बैंक खाते में पैसा जमा होने पर आरोपी स्वयं निकाल लेता था और ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कराकर बाउंस कराने की धमकी देता था। कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत दुबे, एसआई ओमशंकर साहू, एएसआई लवांग सिंह, हेमपाल सिंह, जितेंद्र मिश्रा, दिनेश उइके सहित अन्य शामिल थे।


11 एटीएम 11 पासबुक, 11 ब्लैंक चेक की गड्डी मिली
एएसपी शर्मा ने कहा कि आरोपी की दुकान कार्यालय में छापा मारा गया। इसमें कुल 11 एटीएम 11 पासबुक, 11 ब्लैंक चेक की गड्डी मिली है। सभी स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, पंजाब बैंक के हैं। वहीं एक रजिस्टर में कर्जदार के नाम, एटीएम, उसका पासबुक, ब्लैंक चेक का सीरियल नंबर लिखा गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी व सह आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना शुरु कर दी है।


ब्लैंक चेकबुक की इतनी गड्डी मिली
स्टेट बैंक चिरिमिरी 3 गड्डी
सेंट्रल बैंक चिरिमिरी 2 गड्डी
आइसीआइसीआइ चिरिमिरी 2 गड्डी