5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टर्निंग पर तेज रफ्तार ट्रक अनबैलेंस होकर खेत में पलटा, सीधा हुआ तो निकली एक की लाश

हिंडालको से राखड़ लोड कर जा रहा था रामानुजगंज, बीच रास्ते में आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 May 2018, 6:15 PM IST

Truck accident

Truck accident

वाड्रफनगर. उत्तर प्रदेश के हिंडालको से राखड़ लेकर रामानुजगंज जा रहा तेज रफ्तार ट्रक सोमवार की देर रात मोड़ पर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में क्लीनर की दब जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर हादसे के बाद चालक वहां से फरार हो गया। ट्रक पलटने के बाद सीधा खड़ा हो गया तो क्लीनर की लाश देखी गई।

आवाज सुनकर गांव के लोग बाहर निकले और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से लगे ग्राम देवीगंज निवासी बिहारीलाल सिंह पिता धनपत 19 वर्ष ट्रक में क्लीनर था। वह गांव के ही आनंद पाल ड्राइवर के साथ राखड़ ढोने वाले ट्रक में काम करता था। सोमवार की रात करीब 1 बजे चालक के साथ वह उत्तर प्रदेश के हिंडालको से राखड़ लोड कर रामानुजगंज आ रहा था।

चालक ट्रक काफी तेज गति से दौड़ा रहा था। ट्रक पे्रमनगर-रामानुजगंज मार्ग पर ग्राम नवाडीह स्थित बहेरा नाला टर्निंग पर पहुंचा ही था कि रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक सड़क किनारे खेत में पलट कर सीधा हो गया। हादसे में ट्रक में सवार खलासी की दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उसकी लाश ट्रक के सीधा होने के दौरान जमीन पर ही पड़ी रह गई। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इधर आवाज सुनकर गांव के लोग बाहर निकले और त्रिकुंडा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए रामानुजगंज अस्पताल में भिजवाया।

पीएम पश्चात मंगलवार को शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।


तेज रफ्तार से हो रहे हादसे
भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन हादसे हो रहे हैँ। कइ्र बार वाहन चालक जहां खुद का नुकसान करते हैं वहीं अधिकांश मामले में दूसरे की जान ले लेते हैं। दिनोंदिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद भी स्पीड पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।