5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी की यहां कल होगी सभा, नेता प्रतिपक्ष ने किया 50 हजार से अधिक की भीड़ जुटाने का दावा

नेता प्रतिपक्ष बोले- कार्यक्रम को फेल करने प्रशासनिक स्तर पर सरपंचों का सम्मेलन व तेंदूपत्ता फड़ खरीदी का किया जा रहा आयोजन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 May 2018, 1:12 PM IST

TS press conference

TS press conference

अंबिकापुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सीतापुर आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी तैयारियों में जुट गया है। 17 मई को किसान सम्मेलन व आमसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसमें सरगुजा सहित आसपास के जिले के लगभग 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

इधर प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को फेल करने के लिए सरपंचों का सम्मेलन व तेंदूपत्ता फड़ खरीदी का कार्यक्रम रखा गया है, जो राजनीतिक दृष्टिकोण से गलत है। उक्त बातें मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।


होटल मयूरा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक चिंतामणी महराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 17 मई को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसान सम्मेलन व आमसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, जशपुर सहित रायगढ़, कोरबा के किसान भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। नेता प्रतिपक्ष ने सीतापुर क्षेत्र में ही कार्यक्रम कराने की बात पर कहा कि विधायक अमरजीत भगत काफी दिनों से राहुल गांधी की सभा के लिए कह रहे थे। उन्होंने कहा था कि अगर राहुल गांधी की सभा सीतापुर में होती है तो सरगुजा सहित जशपुर जिले के लोग उनसे मुलाकात कर सकेंगे।

इस दौरान एक विशाल आम सभा का भी आयोजन किया गया है। सिंहदेव ने कहा कि निश्चित ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का असर आने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। भाजपा सरगुजा में काफी कमजोर है, इसकी वजह से वह डरी हुई है और यहां ज्यादा जोर लगा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सरगुजा की सड़कें, पेयजल की समस्या और अन्य समस्याओं को दिखाकर विकास की बात की जाएगी। सरगुजा में भाजपा कमजोर है इसलिए कमियों को ध्यान में रखते हुए अपने आपको मजबूत करने के लिए यहां लगातार ताकत झोंक रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महापौर डॉ. अजय तिर्की, द्वितेन्द्र मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आदिवासियों के हक की रक्षा हमेशा करेगी कांग्रेस
पत्थरगढ़ी के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस संबंध में हकीकत जानने कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सीतापुर विधायक अमरजीत भगत के नेतृत्व में बगीचा में गया हुआ था। वहां के लोग आज भी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जब वहां के लोगों से मुलाकात की थी तो कहा था कि तीन माह के अंदर उनकी समस्याओं को खत्म कर देंगे। वहां के कलक्टर ने भी सभी समस्याओं को खत्म करने के लिए तीन माह का समय मांगा था। इसके बावजूद आज तक वहां के लोगों की समस्या खत्म नहीं हुई, इसलिए उन्होंने इस प्रकार का आंदोलन शुरू किया।

इसमें सरकार को चाहिए था कि वह ग्रामीणों से मुलाकात करें और उनकी समस्याओं को सुनें। अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों के प्रति कांग्रेस का रुख स्पष्ट है। उनकी हक की रक्षा, वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनका हक मिल सके तथा पांचवी अनुसूची व पेशा कानून जहां भी लागू है, वहां के लोगों के साथ कांग्रेस हमेशा पीछे खड़ी रहेगी।


प्रशासन के कार्यक्रम से नहीं पड़ेगा असर
नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रशासन द्वारा राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान ही सरपंच सम्मेलन व तेंदूपत्ता फड़ खरीदी का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व भी जब राहुल गांधी का कार्यक्रम था, जिला प्रशासन द्वारा इसी प्रकार का आयोजन रखा गया था लेकिन इस कार्यक्रम से कांग्रेस के कार्यक्रम में कोई असर नहीं पड़ेगा।

जो भाजपा समर्थित सरपंच भले ही सभा में न आएं लेकिन जो कांग्रेस समर्थित सरपंच हैं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे तो वे कार्यक्रम में निश्चित ही शामिल होंगे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़