अंबिकापुर

भाई को मारपीट कर भगाया फिर अगवा कर स्कूली छात्रा से 2 युवकों ने किया गैंगरेप, 2 युवक दे रहे थे पहरा

Gangrape: शादी समारोह में शामिल होने आए 4 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, भाई की सूचना पर पहुंचे लोग, पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 3:51 PM IST
भाई को मारपीट कर भगाया फिर अगवा कर स्कूली छात्रा से 2 युवकों ने किया गैंगरेप, 2 युवक दे रहे थे पहरा
Demo pic

अंबिकापुर. Gangrape: सरगुजा जिले की एक 14 वर्षीय छात्रा सोमवार की रात अपने चचेरे भाई के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार 4 युवकों ने उन्हें रोककर भाई से मारपीट की और भगा दिया। इसके बाद छात्रा को कुछ दूर ले जाकर 2 युवकों ने गैंगरेप (Gangrape) किया। इस दौरान 2 युवक पहरा देते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


14 वर्षीय छात्रा गांव में ही स्थित किराना दुकान से सामान लेकर सोमवार की रात करीब 8.30 बजे घर लौट रही थी। इस दौरान गांव में शादी समारोह भी चल रहा था। इसी बीच शादी समारोह से 2 बाइक में 4 युवक वहां पहुंचे और छात्रा व उसके भाई का रास्ता रोक लिया।

इसके बाद उन्होंने छात्रा के भाई के साथ मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद वे छात्रा को बाइक पर बैठाकर कुछ दूर ले गए, यहां 2 युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया। इस दौरान 2 युवक पहरेदारी करते रहे।


पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
इधर पीडि़त छात्रा के चचेरे भाई ने गांव में जाकर बहन के अपहरण की जानकारी दी तो ग्रामीण उसे खोजने निकल पड़े। इस दौरान एक युवक बाइक पर छात्रा को बैठाए दिखा तो उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को दबोच लिया। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों को धारा 363,366, 376 (2)(एन), 376 (2)(जी) व पॉक्सो एक्ट के तहत मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार