अंबिकापुर

ब्वायफ्रेंड के घर गई थी मिलने, अचानक खौफनाक कदम उठाते देखा तो भाग खड़ी हुई प्रेमिका

बातचीत के दौरान दोनों के बीच हो गया था विवाद, गुस्से में आए प्रेमी ने खुद को समाप्त कर लेने वाला किया काम
2 min read
Injured young man
Injured young man

अंबिकापुर. एक युवती अपने पे्रमी से मिलने उसके घर गई थी। इस दौरान प्रेमी घर में अकेला था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच युवक ने गुस्से में आकर घर में रखा मिट्टीतेल अपने शरीर पर उड़ेल लिया और आग लगा ली।

यह देख पे्रमिका उसके घर से भाग निकली। जब परिजनों ने धुआं निकलता देखा तो वे घर पहुंचे। फिर आग से गंभीर रूप से झुलस चुके युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम इंजानी पचगड़ईपारा निवासी 22 वर्षीय राजेन्द्र पिता पंखासीयूस गांव की ही एक युवती से प्रेम करता है। मंगलवार की सुबह राजेंद्र अपने घर में अकेला था। उसके माता-पिता व अन्य परिजन काम करने खेत में गए थे। इसी दौरान उसकी प्रेमिका वहां पहुंची। दोनों में कुछ बातें होने लगी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

इससे राजेंद्र गुस्से में आ गया और खुद को खत्म करने की धमकी देने लगा। इसी बीच वह घर में घुसा और मिट्टीतेल से भरा जरिकेन उठा लाया। इसके बाद उसने खुद के शरीर पर मिट्टीतेल उड़ेलकर आग लगा ली। यह देख पे्रमिका उसे बचाने की बजाय वहां से भाग निकली। युवक आग की लपटों के बीच घिरकर चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिजन ने घर की ओर देखा तो वहां से धुआं निकल रहा था।

वे तत्काल काम छोड़कर घर में दाखिल हुए। यहां देखा तो राजेंद्र का शरीर आग से जल रहा था। घरवाले जब तक आग बुझा पाते, राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन उसे लेकर तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरु किया। यहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल पुलिस द्वारा युवक का बयान दर्ज किया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Published on:
22 Mar 2018 01:27 pm
Also Read
View All
IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं

Customer Service Center Robbery: ग्राहक सेवा केंद्र में 2 बार घुसे चोर, ले उड़े 4.51 लाख, आरोपी CCTV में कैद, फिर भी नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Surguja Crime News: 3 दिन से गायब 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, आधे कपड़े गायब, खेत में घसीटे जाने के भी निशान

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम