6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलडीसी भर्ती परीक्षा-2013 का रिजल्ट घोषित, 7500 अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी

आरपीएससी ने जारी किया परिणाम। चार साल बाद पूरी होगी एलडीसी भर्ती प्रक्रिया

less than 1 minute read
Google source verification
rpsc announce ldc exam 2013 result

rpsc announce ldc exam 2013 result

चार साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एलडीसी भर्ती परीक्षा-2013 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। कई उतार-चढ़ाव झेलने वाली इस परीक्षा ने अभ्यर्थियों को जबरदस्त इंतजार कराया। अब प्रदेश को 7500 एलडीसी मिलेगे।

एलडीसी भर्ती परीक्षा-2013 में कई पेच फंसे। कई कारणों से यह परीक्षा दोबारा हुई। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 7 और 8 मार्च को एलडीसी की दूसरे चरण की परीक्षा कराई थी।

इसमें अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर टाइपिंग और अन्य परीक्षा ली गई। शुक्रवार को आयोग ने परीक्षा का नतीजा घोषित कर दिया।

22 दिन में निकाला परिणाम

आयोग ने 22 दिन के रिकॉर्ड समय में एलडीसी परीक्षा-2013 का परिणाम जारी किया है। पहली बार आयोग ने कॉपियों की डिजिटल जांच कराई। इससे आयोग को परिणाम तैयार करने में काफी आसनी हुई।

ये भी पढ़ें

image