अंबिकापुर

Girl child died: 2 मवेशियों की लड़ाई में चली गई 6 वर्षीय बालिका की जान, परिजन सदमे में

Girl child died: मवेशियों को चराने निकली थी बालिका, रास्ते में लडऩे लगे थे मवेशी, उनकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी बालिका
2 min read
Dead body

अंबिकापुर। मवेशियों की लड़ाई में 6 दिन पूर्व 6 वर्षीय एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसी बीच अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत (Girl child died) से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जशपुर-गुमला मार्ग पर स्थित झारखंड के सिमडेगा थाना अंतर्गत ग्राम खालीजोर कुसुमहोती निवासी रूपाली मिलार पिता शंकर मिलार 6 वर्ष 13 नवम्बर को मवेशी चराने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में मवेशी आपस में लडऩे लगे। उनकी चपेट में आकर बालिका गिर गई। इस दौरान मवेशियों ने बालिका (Girl child died) को कुचल दिया।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने मवेशियों के बीच से उसे निकाला। फिर सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और घायल बच्ची को सिमडेगा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र ले गए थे। यहां से इलाज के बाद वे बच्ची को घर लेकर आ गए थे।

14 नवम्बर को बच्ची की तबियत पुन: बिगड़ गई और वे उसे कुमडेगा लेकर पहुंचे। यहां से रेफर करने पर जशपुर जिले के कुनकुरी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, यहां से भी इलाज के बाद गच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया था।

Girl child died: अंबिकापुर अस्पताल में मौत

कुनकुरी अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजनों द्वारा बालिका को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को बालिका की मौत (Girl child died) हो गई। पुलिस ने बालिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

Updated on:
20 Nov 2024 09:16 pm
Published on:
20 Nov 2024 09:16 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन