अंबिकापुर

Girl child drowned: मासूम बहन को बांध में डूबते देख भाग निकले 2 भाई, डर से घर में भी नहीं बताया, मिली लाश

Girl child drowned: भाइयों के साथ बांध में नहाने गई थी 5 वर्षीय मासूम बहन, शाम को बांध में अपने आप ऊपर आ गई बालिका की लाश, इसके बाद घरवालों को चला पता
2 min read
Drowned
Girl child dead body

सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रजपुरी में 2 भाइयों के साथ बांध में नहाने गई 5 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत (Girl child drowned) हो गई। बहन को डूबते देख दोनों भाई वहां से भाग निकले और डर से घरवालों को इस बारे में नहीं बताया। शाम 4 बजे जब शव पानी से बाहर आया तब घरवालों को इस घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते शव हॉस्पिटल भिजवा दिया है। वहीं मासूम बच्ची की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।

गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे 5 वर्षीय गुड्डी अपने 2 भाई 8 वर्षीय अनुराग एवं 6 वर्षीय रामसिंह के साथ बांध में नहाने गई थी। नहाने के दौरान गुड्डी गहरे पानी में चली गई और डूबने (Girl child drowned) लगी। बहन को डूबता देख बचाने में असमर्थ दोनों भाई वहां से भाग गए। उन्होंने डर के मारे इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।

Girl dead body in dam

शाम 4 बजे जब मासूम की लाश बाहर आई, तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद इस घटना की जानकारी मासूम के परिजन समेत पूरे गांव वालों को हो गई। काफी देर से लापता मासूम (Girl child drowned) के घरवाले भी किसी अनहोनी की आशंका से भागे-भागे बांध के पास पहुंचे।परिजन ने शव को बाहर निकाला तब पता चला कि वो शव घंटों से गायब मासूम गुड्डी का है।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव पीएम के लिए हॉस्पिटल भिजवा दिया।शाम ढलने की वजह से घटना के दिन मासूम के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शुक्रवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना के बाद पीडि़त परिवार के घर में मातम (Girl child drowned) छा गया है।

Girl child drowned: पिता 6 महीने से लापता

कमाने-खाने के चक्कर में तमिलनाडु गया पिता पिछले 5 महीने से लापता है। तमिलनाडु जाने के दौरान वह अपने साथियों से बिछड़ गया। इसके बाद उसका आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कमाने खाने गए युवक को बंधुवा मजदूर बना लिया गया होगा।

इसकी वजह (Girl child drowned) से उस युवक का लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा होगा। युवक के बारे में परिजन ने जानकारी जुटाने की काफी कोशिश की पर सफल नहीं हुए। इसकी वजह से परिजन काफी चिंतित हंै। परिजन ने इस मामले में प्रशासन एवं पुलिस से सहयोग मांगा है।

Published on:
30 May 2025 08:21 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?