अंबिकापुर

आरोपी के पिता ने बलात्कार पीडि़ता छात्रा से कहा- मेरे बेटे को बख्श दो, 10 लाख लेकर दूसरे लडक़े से कर लो शादी

Girl raped: मां के साथ रह रही 11वीं कक्षा की छात्रा को युवक ने आगे पढ़ाकर डॉक्टर बनाने का दिया था झांसा, रिसॉर्ट व होटल में ले जाकर किया बलात्कार, फिर शादी से किया इनकार, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
2 min read
Girl student raped
Demo pic

अंबिकापुर. Girl raped: मां के साथ रह रही 11वीं कक्षा की एक छात्रा को शहर के ही एक युवक ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। शादी के बाद वह उसे पढ़ाकर डॉक्टर बनाएगा। छात्रा को झांसे में लेकर उसने घुमाने के बहाने रिसॉर्ट व होटल में ले जाकर उससे बलात्कार किया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। इधर छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की। मां के पूछने पर उसने पूरी बात बताई। मां जब बेटी को लेकर युवक के घर पहुंची तो आरोपी के पिता ने कहा कि 10 लाख रुपए लो और मेरे बेटे को छोड़ दो। मैं तुम्हारी बेटी की शादी बिहार में किसी अन्य लडक़े से करवा दूंगा।


11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय एक किशोरी के पिता नहीं हैं। वह अपनी मां के साथ रहती है। शहर के ही एक युवक ने किशोरी से शादी करने की बात कही। किशोरी द्वारा मना करने पर युवक ने शादी के बाद पढ़ाई कराकर डॉक्टर बनाने का झांसा दिया।

इसके बाद युवक ने किशोरी को कई बार घुमाने के बहाने रिसॉर्ट व शहर के एक होटल में ले जाकर बलात्कार किया। इस दौरान किशोरी को गाड़ी से लाने व पहुंचाने में युवक का दोस्त भी शामिल था।

बलात्कार के बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे सदमे में आकर किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिश की पर परिजन ने उसे बचा लिया। मां ने जब बेटी से आत्महत्या का कारण पूछा तो छात्रा ने उन्हें पूरी बात बताई।


आरोपी के पिता ने 10 लाख रुपए का दिया ऑफर
इसके बाद किशोरी के परिजन ने युवक के परिजन से बात की। इस दौरान आरोपी युवक के पिता ने शादी कराने की बजाय पीडि़ता की मां को 10 लाख रुपए देने और बिहार ले जाकर दूसरे युवक से शादी करा देने की बात कही।

पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी व मामले में सहयोगी दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा ३६३, ३६६, ३७६, (२) (एन) व ३४ के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया है।

Published on:
28 Jul 2023 09:16 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक