अंबिकापुर. Accident video: शहर के पीजी कॉलेज मैदान में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद दोनों को बाइक समेत घसीटते हुए 20 मीटर दूर तक ले गया। इस दौरान दोनों युवक बाइक से छिटककर जमीन पर इधर-उधर गिरे। हादसे में एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि दूसरे का पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में दोनों युवकों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने पिकअप चालक सहित उसमें सवार 2 अन्य युवकों को पकडक़र थाने ले गई।