अंबिकापुर

Video: बीच शहर लड़कियों के दो गुटों में मारपीट, बाल पकडक़र जमीन पर गिराया, वीडियो वायरल

Girl's fighting video viral: शहर के कलाकेंद्र मैदान के पास युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया मामला
2 min read
Girl fighting video viral
Girls fighting infront of Kalakendra ground

अंबिकापुर. Girl's fighting video viral: शहर के कलाकेन्द्र मैदान के सामने मंगलवार की दोपहर लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर हाथ-मुक्के व लात चले। इस दौरान युवतियों ने एक-दूसरे के बाल खींचते हुए जमीन पर पर भी गिराया। हालांकि कुछ लडक़े बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन लड़कियों ने उनकी एक न सुनीं। अंत में कुछ अन्य लोगों ने उन्हें अलग किया, इसके बाद मामला शांत हुआ। लड़कियां आपस में किस बात पर भिड़ीं, इसका पता नहीं चल सका है। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


इन दिनों अक्सर युवतियों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब कलाकेन्द्र मैदान के सामने अचानक 2 युवतियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद दोनों ही पक्षों की अन्य युवतियां भी अपनी-अपनी सहेलियों के समर्थन में आ गईं। दोनों युवतियों में एक-दूसरे के बाल खींचने से विवाद और भडक़ गया तथा देखते ही देखते दोनों पक्षों की आधा दर्जन से अधिक लड़कियों में मारपीट शुरु हो गई।

इन युवतियों के साथ ही कुछ लडक़े भी थे, जिन्होंने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल में ये वीडियो बना लिया।

अंत में आसपास के अन्य लोगों ने भी बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। झगड़े का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।


शहर में युवतियों के बीच मारपीट के ये हैं अन्य मामले
शहर में पहले भी लड़कियों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। 2 साल पूर्व ब्रह्मरोड में लड़कियों के 2 गुटों में मारपीट हो गई थी। वहीं सालभर पूर्व देवीगंज रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के सामने भी लड़कियां आपस में भिड़ (Fight between girls) गई थीं।

इसके अलावा 6-7 महीने पूर्व पीजी कॉलेज परिसर स्थित हॉकी मैदान में भी एक कॉलेज की छात्राओं ने आपस में मारपीट की थी। मारपीट की इन सभी घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Updated on:
17 Jan 2024 07:17 pm
Published on:
17 Jan 2024 07:17 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video