अंबिकापुर

Girlfriend murder: लिव-इन में रह रही युवती की हत्या, हाथ-पैर जोडक़र साथ ले गया था प्रेमी, कहा था- अब ऐसा नहीं करूंगा

Girlfriend murder: युवती ने मां को फोन कर बताई बात, परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2025, 3:30 PM IST
Girlfriend murder: लिव-इन में रह रही युवती की हत्या, हाथ-पैर जोडक़र साथ ले गया था प्रेमी, कहा था- अब ऐसा नहीं करूंगा
Demo pic

अंबिकापुर। लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक युवती (Girlfriend murder) को उसके प्रेमी ने इतना पीटा कि सप्ताहभर बाद उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर की सहायता केंद्र पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर केस डायरी कोरिया पुलिस को भेज दी है। दरअसल आरोपी प्रेमी शराब पीने का आदी था, इस बात को लेकर उसका प्रेमिका से विवाद होता रहता था। युवती उसे छोडक़र घर आ गई थी, लेकिन हाथ-पैर जोडक़र वह एक महीने पहले ही उसे साथ ले गया था। इसी बीच उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती सूरजमनिया का कोरिया जिले के गुलियासरई निवासी नारायण सिंह से प्रेम संबंध (Girlfriend murder) था। वह 2 साल से उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। यह बात युवती के माता-पिता को भी मालूम थी।

नारायण सिंह शराब पीने का आदी था, इस वजह से दोनों के बीच इस बातपर अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार नारायण सिंह ने उससे मारपीट (Girlfriend murder) भी की थी। तंग आकर युवती अपने माता-पिता के घर चली आई थी।

1 महीने पहले ले गया था साथ

युवती जब अपने घर चली आई तो 1 महीने पहले नारायण सिंह उसके घर पहुंचा और साथ चलने की मिन्नतें की। उसने कहा कि अब वह शराब को हाथ तक नहीं लगाएगा। युवक (Girlfriend murder) की बात पर भरोसा कर युवती उसके साथ चली गई थी।

Girlfriend murder: सप्ताहभर पहले बेदम पीटा

इसी बीच सप्ताहभर पूर्व नारायण सिंह फिर शराब पीकर घर आया। इस बात पर सूरजमनिया ने आपत्ति जताई तो उसने उसकी जमकर पिटाई (Girlfriend murder) कर दी। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इधर उसने युवती का इलाज भी नहीं कराया। युवक के घर पर ही वह दर्द से तड़पती रही।

मां को फोन कर बताई मारपीट की बात

4 दिन पूर्व युवती ने फोन कर मां को अपने साथ हुई मारपीट (Girlfriend murder) की बात बताई। इस पर युवती के माता-पिता युवक के गांव गुलिया सरई पहुंचे। यहां बेटी को गंभीर हालत में देख वे बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले कर पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा उसे यहां लाया गया। इसी बीच युवती की मौत (Girlfriend murder) हो गई। उपरोक्त बातें युवती के परिजनों ने अपने बयान में पुलिस के सामने दर्ज कराई हैं।

Updated on:
16 Mar 2025, 3:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात